फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Citizenship Amendment Act: BJP will connect people of the state through six big rallies

नागरिकता संशोधन कानून: छह बड़ी रैलियों के जरिए प्रदेश की जनता को जोड़ेगी भाजपा

Sun, 29 Dec 2019 05:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 29 Dec 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
Citizenship Amendment Act: BJP will connect people of the state through six big rallies
- फोटो : गूगल
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू होने के बाद देशभर में मचे बवाल के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भी सतर्क हो गया है। पार्टी अब छह बड़ी रैलियों के जरिए प्रदेश भर में जनता को जोड़ने का काम करेगी।
विज्ञापन


शनिवार को शताब्दी नगर स्थित माधवकुंज में आरएसएस द्वारा लगाई गई पाठशाला में पश्चिमी क्षेत्र के सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्ष, मेयर सहित 200 से अधिक पदाधिकारियों को करीब चार घंटे तक पाठ पढ़ाया गया। जिसमें संघ पदाधिकारियों और भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने सभी को सीएए को घर-घर पहुंचाने का होमवर्क दिया।
विज्ञापन

वहीं, प्रदेश में इस कानून को जनता को अधिक से अधिक समझाने के लिए छह बड़ी रैलियां आयोजित होगी। इसमें एक रैली पश्चिमी क्षेत्र में मेरठ में होने की संभावना है। माधवकुंज में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हुई आरएसएस की इस गोपनीय समन्वय बैठक में दो सत्र आयोजित किए गए। जिसमें संघ के क्षेत्र प्रचारक आलोक और प्रांत प्रचारक धनीराम ने घर-घर तक पहुंचकर सीएए को समझाने के विषय पर योजना तैयार की। 

बैठक के बाद ब्लॉकवार बैठकों का आयोजन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को संघ की तरफ से ‘राष्ट्रदेव’ का विशेष जनजागरण अंक भी दिया गया। इस पंफलेट को चार भागों में बांटा गया। पंफलेट में सीएए को समझाने के लिए उसकी पृष्ठभूमि, इतिहास, प्रचारित भ्रम, सत्यता के बारे में विस्तार से बताया गया। इसे पार्टी पदाधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और प्रचारित करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed