{"_id":"6b0856eeb505c7a89b0744f0","slug":"chunav-sambandhi-news-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1365200-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बिजेन्द्र सिंह यादव बने राज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टॉफ एसोसिएशन के जोन अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बिजेन्द्र सिंह यादव बने राज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टॉफ एसोसिएशन के जोन अध्यक्ष
विज्ञापन
मेरठ जोन और मेरठ शाखा की सभी कार्यकारिणियों के पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित
नामांकन के बाद किसी अन्य प्रत्याशी ने नहीं किया दावा, बनी सहमति
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के जोन एवं मेरठ शाखा की कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें बिजेन्द्र सिंह यादव लगातार पांचवीं बार मेरठ जोन के अध्यक्ष चुने गए। सभी पदों पर एक-एक नामांकन आने के कारण सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव कार्यक्रम के तहत 25 नवंबर 2026 को विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन पत्रों की जांच में सभी प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए। किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके चलते 27 नवंबर को प्रस्तावित मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी और सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
मेरठ जोन की कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर बिजेन्द्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष पद पर निशंक शर्मा और अरविंद कुमार, मंत्री पद पर जितेन्द्र कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर अरुण कुमार, संगठन मंत्री पद पर मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर राहुल कुमार चौहान और ऑडिटर पद पर मोहम्मद नफीस निर्विरोध चुने गए। प्रांतीय कार्यकारी सदस्य के दो पदों पर आकाश रस्तोगी और मोहित तोमर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
मेरठ शाखा की कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष पद पर वसीम राजा और विशाल शर्मा, मंत्री पद पर अभिषेक कुमार भट्ट, संयुक्त मंत्री पद पर अनिल कुमार, संगठन मंत्री पद पर अतुल कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर भानु जोशी और ऑडिटर पद पर मो. दानिश निर्विरोध निर्वाचित हुए।
निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने में चुनाव संयोजक सुभाष चन्द की महत्वपूर्ण भूमिका रही। चुनाव अधिकारी जुबेर अहमद ने नामांकन पत्रों की जांच सहित निर्वाचन की सभी औपचारिकताएं नियमानुसार पूरी कराते हुए निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।