फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Christmas was the coldest in 15 years, and the night was also the coldest of the season.

Meerut News: 15 साल में सबसे सर्द रहा क्रिसमस, रात भी सीजन की सबसे ठंडी

Fri, 26 Dec 2025 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Christmas was the coldest in 15 years, and the night was also the coldest of the season.
मेरठ..कंवलजीत..सुबह के समय आबूलेन पर छाया कोहरा......संवाद
पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप के बीच मेरठ में बुधवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। रात का तापमान 5.8 डिग्री की भारी गिरावट के साथ 4.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं पिछले डेढ़ दशक में 2025 का क्रिसमस सबसे ठंडा रहा है। इससे पहले बीते 15 सालों में अधिकतम तापमान कभी इतना नीचे नहीं गिरा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह पूरा शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। विजिबिलिटी इतनी कम थी कि हाईवे पर वाहन लाइट जलाकर रेंगने को मजबूर थे। हाथ-पैर सुन्न कर देने वाली ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। दोपहर 12 बजे के बाद कोहरा छटने और सुनहरी धूप निकलने से शहरवासियों को थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन शीतलहर के कारण ठिठुरन बरकरार रही। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

नए साल पर और बढ़ेगी ठंड
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। कोहरा और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा, जिससे ठिठुरन और बढ़ेगी। नए साल का आगाज भी कड़ाके की ठंड के बीच होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहरीली बनी है शहर की हवा

ठंड के साथ-साथ शहरवासियों को दूषित हवा का सामना भी करना पड़ रहा है। कोहरे और स्मॉग के मेल ने शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खतरनाक स्तर पर पहुंचा दिया है। बृहस्पतिवार को शहर का औसत एक्यूआई 218 से बढ़कर 246 पर पहुंच गया।





पिछले 15 सालों में क्रिसमस का तापमान

वर्ष अधिकतम

2025- 17.9

2023- 23.5

2022- 21.2

2021- 24.4

2020- 23.1

2019- 26.7

2018- 22.2

2017- 20.6

2016- 21.8

2015- 22.6

2014- 23.1

2013- 21.7

2012- 24.6

2011- 21.4

2010- 23.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed