{"_id":"6764836bb27ff9bdae09095b","slug":"chris-gayle-and-raina-will-teach-youth-to-hit-sixes-meerut-news-c-72-1-mrt1058-126285-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवाओं को छक्के लगाने सिखाएंगे क्रिस गेल और रैना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवाओं को छक्के लगाने सिखाएंगे क्रिस गेल और रैना
विज्ञापन
मेरठ। लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) और अमर उजाला समूह की ओर से आयोजित किए जा रहे टेनिस बॉल क्रिकेट लीग एलएलसी टेन-10 युवा क्रिकेटरों के लिए एक अच्छा अवसर है। उन्हें मोहम्मद कैफ, हरभजन सिंह, क्रिस गेल, सुरेश रैना से लेकर ब्रेट ली और इरफान पठान जैसे क्रिकेटरों से क्रिकेट की बारीकियां सीखने का मौका मिलेंगी। इसके लिए इच्छुक खिलाड़ी अभी भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें www.llcten10.com पर जाकर पंजीकरण कराना होगा। यहां मेरठ में भी पूर्व क्रिकेटरों और युवाओं में इसे लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है।
इस टेनिस बॉल क्रिकेट लीग में सभी मैच दस-दस ओवर के होंगे। टीम में शामिल होने के लिए पहले 16 साल से अधिक उम्र के क्रिकेटरों को पंजीकरण कराना होगा। लीग में सात टीमें होंगी। इस लीग की खास बात यह है कि भारत और दुनियाभर के कई दिग्गज क्रिकेटर मेंटर की भूमिका में दिखेंगे। लीग को लेकर पूर्व क्रिकेटरों में भी काफी उत्साह है।
युवाओं को देगा आगे बढ़ने का मौका
यह लीग युवा क्रिकेटरों को आगे बढ़ने का मौका देगा। जिन खिलाड़ियों को लेदर बॉल में मौका नहीं मिल पा रहा है, वह इसमें किस्मत आजमां सकते हैं। यह उनके लिए अच्छा मौका है। अनंत बिश्नोई, क्रिकेट कोच टैप्स क्रिकेट एकेडमी
विज्ञापन
देहात से भी निकलेंगी प्रतिभाएं
इस लीग के माध्यम से देहात के खिलाड़ी भी आगे आ सकेंगे। उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने लिए अमर उजाला की ओर से एक मंच दिया जा रहा है। यह उनके भविष्य के लिए भी फायदेमंद होगा। - अभिषेक राय, क्रिकेटर व कोच
लीग को लेकर खिलाड़ियों में दिख रहा उत्साह
एलएलसीटेन लीग को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। उन्हें यह लीग अपना खेल चमकाने के अलावा आर्थिक रूप से भी उन्नत्ति करने का मौका दे रही है। रोहित भिंडर, क्रिकेटर
रजिस्टर्ड खिलाड़ियों का यहां होगा ट्रायल
एलएलसीटेन 10 के लिए रजिस्टर करने वाले खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश के 12 शहरों में ट्रायल देने का मौका मिलेगा। जिनमें आगरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर, झांसी, बरेली, लखनऊ, मेरठ, नोएडा, वाराणसी, प्रयागराज शामिल हैं। जिन युवाओं ने दूसरे शहरों से रजिस्टर किया है वह अपने जिले के नजदीक वाले वेन्यू पर ट्रॉयल दे सकते हैं। हर वेन्यू पर ट्रॉयल प्रक्रिया सुबह 10 बजे के बाद ही शुरू की जाएगी।
ये होगी टीमें
टूर्नामेंट में अब तक 7 शहरों की टीम के नामों की घोषणा की जा चुकी है। इन शहरों में मेरठ की टीम है आईआईएमटी मेरठ इन्वेडर्स, नोएडा की जीएल बजाज सुपर स्ट्राइकर्स, आगरा काजी सराज कॉपर चैलेंजर्स, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद और झांसी की टीम के नाम की घोषणा हुई है।
रजिस्ट्रेशन फीस और बेस प्राइज
एलएलसीटेन 10 लीग में शामिल होने के लिए मात्र 700 रुपये की टोकन मनी आपको अदा करनी होगी। ट्रायल में चुने गए बेस्ट प्लेयर्स ऑक्शन के जरिये टीमों में चुने जाएंगे। जहां हर खिलाड़ी का बेस प्राइज 25000 रुपये होगा।