फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   chori retired commandant

रिटायर कमांडेंट के घर सात लाख की चोरी

Sat, 24 Sep 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sat, 24 Sep 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
chori retired commandant
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 सीआरपीएफ के रिटायर कमांडेंट का बंद घर दिनदहाड़े बदमाशों ने खंगाल दिया। थाने के पास ही स्थित मकान में ताले तोड़कर चोर घुसे और नगदी, जेवरात समेत करीब सात लाख का माल ले गए।
विज्ञापन

दौराला थाना क्षेत्र के गांव बफावत निवासी नेपाल सिंह विहान पल्लवपुरम फेज दो, एनएच 60 में अपनी पत्नी विद्या लक्ष्मी और बेटे विवेक के साथ रहते हैं। नेपाल सिंह सीआरपीएफ से रिटायर कमांडेंट हैं। नेपाल सिंह ने बताया कि विवेक दिल्ली गया हुआ है। शुक्रवार सुबह वह पत्नी के साथ बैंक गए थे। वहां से 50 हजार रुपये निकाले और बफावत चले गए। रास्ते में कृषि विवि के सामने फाटक पर निर्माण कार्य जारी होने के चलते वह लौट आए और रिश्तेदार सुरेंद्र के यहां बैठ गए। इस बीच बदमाशों ने मेन गेट का ताला तोड़ लिया। बाथरूम के रास्ते बेडरूम तक पहुंचे और तीन अलमारी खंगाल दीं। 50 हजार रुपये, सोने की पांच अंगूठी, चार कंगन, एक पैंडेंट, लॉकेट समेत करीब 7 लाख का माल साफ कर दिया। पीड़ित दंपति जब घर पहुंचा, तो चारी का पता चला। सूचना पर पल्लवपुरम एसओ रविंद्र चंद पंत मौके पर पहुंचे और छानबीन की। डॉग स्क्वायड को बुलाकर जांच कराई गई। नेपाल सिंह ने थाने पर तहरीर दी है। एसओ का कहना था कि रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन


रेकी के बाद वारदात
नेपाल सिंह गांव में ही फूलों की खेती करते हैं। वह हर रोज गांव जाते हैं। मकान दो घंटे के लिए दिन में बंद रहता हैं। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने वारदात से पहले रेकी की थी। वहीं बेडरूम में बंदूक भी थी, जिस पर शायद बदमाशों की नजर नहीं पड़ी। नहीं तो वे उसे भी ले जाते। जिस मकान में चोरी हुई, वह थाने में महज 500 मीटर दूर है। लेकिन बेखौफ बदमाशों ने फिर भी दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed