फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chiranjeet and Devashish were stealing gold for one and a half year

लंबे समय से सोना उड़ा रहा था चिरंजीत, पुलिस के सामने कबूल की वारदात

Mon, 03 Oct 2022 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Chiranjeet and Devashish were stealing gold for one and a half year
डेढ़ साल से सोना चुरा रहे थे चिरंजीत और देवाशीष
विज्ञापन

मेरठ। सराफा कारोबारी शफीकुल का सोना-चांदी और हीरे लेकर भागने वाले आरोपी चिरंजीत को पुलिस वारंट पर लेकर मेरठ पहुंची। वहीं देवाशिष फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने बताया कि करीब छह लाख रुपये कीमत के आभूषण बरामद किए गए हैं। आरोपी कई व्यापारियों से शफीकुल के नाम से सोना लेता रहा और अपने घर भेज रहा था। शफीकुल का कुछ सोना गिरवी रखकर एक व्यापारी से लाखों रुपये लिए हैं।
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि 28 सितंबर को शफीकुल हसन निवासी नील गली सराफा बाजार से आभूषण बनाने के लिए सोना लेकर चिरंजीत और देवाशीष फरार हो गए थे। शफीकुल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चिरंजीत को गिरफ्तार किया था। सोना बरामद करने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, देवाशीष और चिरंजीत करीब डेढ़ साल से शफीकुल के नाम से सोना चांदी बाजार से उठाकर चपत लगा रहे थे। एक व्यापारी पर इन्होंने सोना गिरवी रखकर पांच लाख रुपये की रकम ली थी। वह रकम मौज-मस्ती में खर्च कर दी। बाजार में किन-किन व्यापारी से सोना लिया, उसकी सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई जहाज से गए थे कोलकाता
पुलिस जांच में सामने आया कि चिरंजीत और उसके साथी सोना चुराकर फ्लाइट से कोलकाता गए थे। हालांकि पुलिस इस बात को नकारती रही। पुलिस का कहना है कि आरोपी कार से लखनऊ गए। जिसके बाद बनारस बस में पहुंचे। वहां से ट्रेन पकड़कर कोलकाता पहुंचे। ऐसे में देहलीगेट पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह हुआ बरामद
दस अंगूठी हीरे की, दो लॉकेट सोने व हीरे के, तीन कान की बालियां हीरे की, 24 नाक के पिन सोने के, छह टॉप्स के सोने के पेंच, एक नाक का छल्ला सोने का, एक चांदी का बिस्किट।

वर्जन===
आरोपी चिरंजीत को गिरफ्तार कर पुलिस टीम मेरठ पहुंच गई है। आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी और हीरे का सामान बरामद किया गया है। जल्द ही दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -पीयूष सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed