फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chinese food is not right for the lives of youth, this disease may take place

चाइनीज खाना छोड़ दो, नहीं तो भूल जाओगे अपनी याददाश्त, ये हैं लक्षण

Fri, 21 Sep 2018 12:23 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 21 Sep 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
Chinese food is not right for the lives of youth, this disease may take place
फाइल फोटो

अल्जाइमर का वार कहीं बीमार न कर दे, लिहाजा इससे सावधान रहने की जरूरत है। एक अनुमान के मुताबिक मेरठ में करीब छह हजार से ज्यादा अल्जाइमर रोगी हैं। अमूमन यह बुजुर्गों को होने वाला रोग है। इस रोग के प्रति जागरूकता के लिए हर साल 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है। यह ‘भूलने का रोग’ है। इसका कोई स्थायी इलाज नहीं है। लेकिन रोजाना व्यायाम, योग, ध्यान करने, प्रकृति के नजदीक रहने और समय से इलाज कराने पर अल्जाइमर रोग से पीड़ित मरीजों का जीवन काफी हद तक बेहतर बनाया जा सकता है।

विज्ञापन


सिकुड़ने लगती हैं दिमाग की सक्रिय सेल
इस बीमारी में दिमाग की सक्रिय सेल्स सिकुड़ने लगती हैं। दिमाग में एक विशेष प्रकार का केमिकल बनता है, जो बनना बंद हो जाता है। इससे सबसे पहले याददाश्त जाती है। मरीज को सालों पुरानी बातें तो याद हो सकती है। लेकिन उस दिन की बातें वह भूल जाता है। इसमें परिवार की भूमिका खासी महत्वपूर्ण हो जाती है।
विज्ञापन


अलोइस अल्जाइमर के नाम पर रखा गया नाम
मरीज की सारी चीजों की जगह तय कर दें। नाश्ते और खाने का समय बिल्कुल निश्चित रखें। पुराने फोटोग्राफ उनके पास रखने चाहिए। अल्जाइमर का मरीज अपने पड़ोस में भी खो जाता है। वह यह भूल जाता है कि वह कहां है। वहां वह कैसे आया और घर वापस कैसे जाना है। यह 60 से 65 साल की उम्र में शुरू हो सकता है। इस बीमारी का नाम अलोइस अल्जाइमर के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने सबसे पहले इसका विवरण दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं लक्षण
- याददाश्त की कमी होना
- निर्णय न ले पाना
- बोलने में दिक्कत आना
- चीजों को असामान्य तौर पर इधर-उधर रख देना

चाइनीज फूड से अल्जाइमर का डर
अल्जाइमर से दिमाग की कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं। ज्यादा चाइनीज फूड खाने से भी इस बीमारी का खतरा है। दरअसल, चाइनीज फूड में सामान्यत: मोनोसोडियम ग्लूकोनेट पदार्थ डाला जाता है, जो माइग्रेन और अल्जाइमर के लिए मुफीद है। - डॉ. भूपेंद्र चौधरी, न्यूरोलोजिस्ट

बेहतर सेहत के लिए खानपान का रखें ख्याल
अल्जाइमर बीमारी में विटामिन ई से भरपूर चीजें खानी चाहिए। बादाम आदि ड्राइफ्रूट्स, दिमाग को एक्टिव रखने केलिए ऐंटिऑक्सिडेंट से भरपूर भोजन का सेवन करना चाहिए, इसमें स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और ब्रोकली आदि। हरी पत्तीदार सब्जियां खानी चाहिए। -डॉ. रवि राना, मनोरोग विशेषज्ञ

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed