रोहटा। क्लब-60 शिक्षा सेतु सेवा मिशन डालमपुर और गायत्री बाल संस्कारशाला शांतिकुंज कैथवाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 54 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में मीनाक्षी ने प्रथम, कीर्ति ने द्वितीय और अनुषा ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को नकद राशि, प्रशस्ति पत्र, मेडल और सामान्य ज्ञान की पुस्तकें प्रदान की गईं। टॉप-10 में शामिल अन्य सात बच्चों को तथा 15 अन्य प्रतिभागियों को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। अंतिमा ने बच्चों को मानव सेवा के लिए प्रेरित किया। खुशी ने बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक किया। देवेंद्र राठी, केपी सिंह और डॉ. देवेंद्र गौतम ने बच्चों को नियमित रूप से मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि उमेश राठी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। ठ