{"_id":"6a452b80b09f6e94d30e9a05","slug":"children-played-doctor-and-made-hearts-race-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112781-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बच्चों ने डॉक्टर बन धड़काया दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बच्चों ने डॉक्टर बन धड़काया दिल
विज्ञापन
स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में मदर्स डे पर डॉक्टर्स की वेशभूषा में पहुंचे छात्र छात्राएं। (स्त
स्प्रिंग डेल्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया डॉक्टर्स डे
विज्ञापन...
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल (मदर विंग) में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे मनाया गया। डॉक्टर्स की वेशभूषा (एप्रन और स्टेथोस्कोप) में छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे।
विशेष सभा में स्कूल प्रबंधक मनोज रस्तौगी व प्रबंधिका मीनू रस्तौगी ने संबोधन में कहा कि डॉक्टर धरती के भगवान हैं, जो मरीजों के दर्द को मुस्कान में बदल देते हैं। हमें सदैव उनका सम्मान करना चाहिए। प्रधानाचार्य बबीता ढाका ने डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ये वो कोरोना योद्धा हैं जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर देश की सेवा की है। उप प्रधानाचार्य प्रवीण गुप्ता और कोऑर्डिनेटर वर्षा खुराना ने बच्चों को बताया कि कोरोना काल में किस तरह डॉक्टरों ने अपनी परवाह किए बिना लाखों लोगों की जान बचाई। कार्यक्रम में इति, कियान, काशवी, तनुष और इजहान आदि छात्र-छात्राएं बाकायदा डॉक्टर्स की वेशभूषा (एप्रन और स्टेथोस्कोप) में स्कूल पहुंचे। इन नन्हे डॉक्टर्स ने अपनी मनमोहक छवि से सबका दिल जीत लिया। डॉक्टर्स बने इन बच्चों ने बाकायदा अन्य बच्चों के हृदय, त्वचा और दांतों की जांच का अभिनय भी किया। वहीं, किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्ने छात्रों ने अपने हाथों से सुंदर डॉक्टर्स डे कार्ड्स बनाकर चिकित्सकों के प्रति अपने प्यार और सम्मान को प्रदर्शित किया।