फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Children build and fly remote controlled aircraft

Meerut News: बच्चों ने बनाए और उड़ाए दूरस्थ नियंत्रित विमान

Wed, 25 Mar 2026 03:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Children build and fly remote controlled aircraft
विज्ञान घर में रिमोट संचालित हवाई जहाज उड़ाकर उड़ान की तकनीकियो को समझते बच्चे। स्रोत स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञान घर के आठवें दिन बच्चों ने विज्ञान और रोमांच का अनोखा अनुभव किया। उन्होंने अपने हाथों से दूरस्थ नियंत्रित विमान बनाकर सभी को हैरान कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत रचनात्मक गतिविधि से हुई। इसमें बच्चों ने मिट्टी और बेकार अखबारों से सुंदर बाल्टियां बनाईं। इससे उन्हें पुनर्चक्रण और पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया गया। मुख्य सत्र में अनुपम नैन ने बच्चों को वायुगतिकी के बुनियादी सिद्धांतों की जानकारी दी। वे राजकीय पॉलिटेक्निक लखनऊ से ड्रोन तकनीक में परास्नातक कर रहे हैं। उन्होंने विद्युत सामग्री और दूरस्थ नियंत्रण से वस्तु को नियंत्रित करने के तरीके बताए। अनुपम नैन के मार्गदर्शन में बच्चों ने खुद दूरस्थ नियंत्रित विमान तैयार किया। उन्होंने विमान के पंख, इंजन, नोदक और नियंत्रण प्रणाली को जोड़ना सीखा।




विमान उड़ाने का अनुभव

विमान के निर्माण के बाद बच्चों ने उसे मैदान में उड़ाया। छोटा विमान हवा में उड़ान भरने लगा तो बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सड़क से गुजर रहे लोगों ने भी बच्चों की इस उपलब्धि की सराहना की। बच्चों ने खुद दूरस्थ नियंत्रण संभालकर विमान को नियंत्रित किया, जो उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव बन गया। दोपहर में बच्चों ने बांस से बोतलें बनाईं, जिससे उन्हें प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग का संदेश मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed