{"_id":"69cc35ab0afcf9c29c0bbad5","slug":"children-are-getting-injured-due-to-gravel-spread-on-the-road-no-one-is-taking-any-action-meerut-news-c-72-1-mct1006-151021-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सड़क पर फैली बजरी से बच्चे हो रहे घायल, कोई नहीं ले रहा सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सड़क पर फैली बजरी से बच्चे हो रहे घायल, कोई नहीं ले रहा सुध
विज्ञापन
अछरोंडा
नगर निगम के वार्ड 10 के गांव अछरोंडा, परतापुर के पक्की चौपाल हवेली के सामने वाली सड़क पर बजरी की भरमार है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले चार माह से सड़क पर बजरी पड़ी हुई है। इसके साथ ही निर्माण भी नहीं हुआ है। नगर निगम, ठेकेदार से शिकायत करके थक गए हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे परेशान होकर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रोजाना बाइक और स्कूटी पर चलने वाले लोग फिसलकर घायल हो रहे हैं। छोटे बच्चों और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बच्चे बाहर खेलने के लिए भी डर रहे हैं। अभिभावक के साथ ही बच्चे निकल रहे हैं।
ये बोले लोग--
सड़क जर्जर होने के कारण रात्रि में बाइक सवार और महिलाएं व बुजुर्ग गिर कर घायल हो जाते हैं। इसकी शिकायत नगर निगम में की जा चुकी है।-- - मोहित शर्मा, स्थानीय निवासी
सड़क पर फैली बजरी और कंकर की वजह से वाहन क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। बाइक का एलाइनमेंट, टायर और सस्पेंशन खराब हो रहा है।-- - सुभाष शर्मा, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
बुजुर्गों को दुर्घटना का सबसे ज्यादा डर रहता है इसके कारण वे पैदल ही निकलने पर मजबूर हैं। रास्ता इतना खराब है दोपहिया चालक भी वाहन को पैदल चलकर निकालता है।-- रोहित शर्मा, स्थानीय निवासी
वर्जन-- --
वार्ड 10 की पार्षद विमला वाल्मीकि ने कहा सारी कागजी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
-- -- -- --
विज्ञापन
ये बोले लोग
सड़क जर्जर होने के कारण रात्रि में बाइक सवार और महिलाएं व बुजुर्ग गिर कर घायल हो जाते हैं। इसकी शिकायत नगर निगम में की जा चुकी है।
विज्ञापन
सड़क पर फैली बजरी और कंकर की वजह से वाहन क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। बाइक का एलाइनमेंट, टायर और सस्पेंशन खराब हो रहा है।
विज्ञापन
बुजुर्गों को दुर्घटना का सबसे ज्यादा डर रहता है इसके कारण वे पैदल ही निकलने पर मजबूर हैं। रास्ता इतना खराब है दोपहिया चालक भी वाहन को पैदल चलकर निकालता है।
वर्जन
वार्ड 10 की पार्षद विमला वाल्मीकि ने कहा सारी कागजी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा।