फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Children and parents were honored.

Meerut News: बच्चों और अभिभावकों को सम्मानित किया

Sun, 26 Apr 2026 04:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
Children and parents were honored.
मोदीपुरम - स्टार कार्यक्रम में शामिल बच्चे व अभिभावक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। पल्लवपुरम स्थित शूट ऑन शूटिंग एकेडमी में आयोजित कोच स्टार प्रोग्राम का रविवार को समापन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। एकेडमी के फाउंडर एवं नेशनल कोच विशाल भटनागर और डायरेक्टर रेशु भटनागर ने बताया कि यह विशेष प्रोग्राम 27 मार्च से शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य बच्चों में अनुशासन और स्वस्थ दिनचर्या विकसित करना था। कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को प्रतिदिन सुबह पांच बजे उठकर रनिंग, जॉगिंग, मेडिटेशन, योग और एक्सरसाइज करते हुए अपने वीडियो भेजने होते थे। इसके आधार पर उन्हें प्रतिदिन एक स्टार दिया जाता था और पूरे महीने में 25 स्टार प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित था।

उन्होंने बताया कि प्रोग्राम में 48 बच्चों ने भाग लिया। इनमें से 35 बच्चों ने निर्धारित लक्ष्य पूरा करते हुए 25 स्टार हासिल किए। इन सभी सफल प्रतिभागियों को मेडल, सर्टिफिकेट और उपहार देकर सम्मानित किया गया। अभिभावकों ने कहा कि इससे बच्चों में सुबह जल्दी उठने की आदत, मोबाइल का कम उपयोग और नियमित व्यायाम जैसी सकारात्मक जीवनशैली विकसित हुई है। मुख्य अतिथि असिस्टेंट कमिश्नर आबकारी शैलेश कुमार शुक्ला, पल्लवपुरम व्यापार संघ के अध्यक्ष डीके चौहान और रोज वुड एकेडमी के डायरेक्टर पवन छाबड़ा रहे। अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान रोहिताश भटनागर, सुषमा भटनागर, गुनी भटनागर, गर्व भटनागर, पंकज रॉयल, आशीष चौहान, श्रीकांत सोम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed