{"_id":"6953e97687415af9d608e4d9","slug":"child-nutrition-distribution-being-affected-due-to-lack-of-face-authentication-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104272-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चेहरा प्रमाणीकरण न होने से प्रभावित हो रहा बाल पोषाहार वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चेहरा प्रमाणीकरण न होने से प्रभावित हो रहा बाल पोषाहार वितरण
विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम एसीएम को दिया गया ज्ञापन स्रोत संवाद
जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन देकर की समस्या के समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। विकासखंड क्षेत्र के कई गांवों में पोषाहार वितरण को लेकर चेहरा प्रमाणीकरण में आ रही परेशानियों को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष संतोष परमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी कार्यालय पर एसीएम को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया। इसमें पुष्टाहार वितरण की नवीन तकनीकियों में हो रही परेशानी के समाधान की मांग की गई।
जिला अध्यक्ष संतोष परमार ने बताया कि शासनादेश के अनुसार पोषाहार वितरण करते समय चेहरे का प्रमाणीकरण जरूरी है। परंतु पोषाहार वितरण में हुई नवीनतम व्यवस्थाओं के अभाव में नियमित पोषाहार वितरण बाधित हो रहा है। लंबे समय से तकनीकी खामी की दिक्कत बरकरार है। इस कारण अधिकांश महिलाओं को केंद्रों पर बुलाकर रजिस्टर पर अंगूठा लगवाकर बाल पोषाहार दिया जा रहा है। कई पात्रों को इसका लाभ नहीं मिल सका है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि विभाग द्वारा समस्या का समाधान किया जाए। इस मौके पर कुसुम, नवल, अनीता शर्मा, ट्विंकल शर्मा, पूजा देवी आदि मौजूद रहीं।