फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Child died due to being buried under the wall in storm and rain

Meerut News: आंधी-बारिश में दीवार के नीचे दबने से बच्चे की मौत

Sat, 01 Apr 2023 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
Child died due to being buried under the wall in storm and rain
परीक्षितगढ़। क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम तेज आंधी के चलते आठ वर्षीय बच्चे की रास्ते की दीवार के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देते हुए शासन-प्रशासन से मदद की मांग की है। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

गांव बहलोलपुर निवासी बबलू सैफी का आठ वर्षीय पुत्र आहिल सैफी कक्षा तीन का छात्र था। बृहस्पतिवार की शाम गांव की एक गली से आहिल अपने घर जा रहा था। वह मदन वाल्मीकि के घर के समीप पहुंचा तो तेज आंधी के कारण उसके मकान की दीवार आहिल के ऊपर गिर गई और वह उसके नीचे दब गया। बच्चे को दीवार के नीचे दबते देख आसपास के लोग उस और दौड़े और बमुश्किल बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देते हुए शासन-प्रशासन से मदद की मांग की है। मृतक तीन भाई बहन में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से मां गुलिस्ता, बहन आलिया, भाई साहिल व अन्य का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। पीड़ित के आवास पर पहुंचकर ग्राम प्रधान डॉ. शिवदत्त, पूर्व प्रधान रविंद्र चौधरी, मा. कौशल अजय, सुशील कुमार, हकीम सैफी आदि ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed