फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Child Brutally Beaten by Two Teachers in Madrasa, Viral Video Sparks Probe in Saharanpur

Saharanpur: मदरसे में मासूम पर क्रूरता, छड़ी से बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

Fri, 03 Apr 2026 10:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 03 Apr 2026 10:19 PM IST
सार

सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के एक मदरसे में बच्चे की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Child Brutally Beaten by Two Teachers in Madrasa, Viral Video Sparks Probe in Saharanpur
मदरसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जिले के गंगोह क्षेत्र में एक मदरसे में मासूम बच्चे के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दो शिक्षक करीब 10 वर्षीय बालक को बेरहमी से छड़ी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: PM मोदी जल्द कर सकते हैं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण,यहां बन रहा सभा स्थल, तैयारियां तेज

विज्ञापन

करीब 1 मिनट 49 सेकेंड के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शिक्षक बच्चे को छड़ी से लगातार मार रहा है, जबकि दूसरा शिक्षक उसके पैर पकड़कर उसे पकड़े हुए है।

दर्द से तड़पता और चीखता हुआ बालक रहम की गुहार लगाता दिखाई देता है, लेकिन दोनों शिक्षकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता और वे लगातार उसकी पिटाई करते रहते हैं। वहीं एक तीसरा व्यक्ति इस पूरी घटना का वीडियो बनाता नजर आ रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब दो महीने पुराना है और गंगोह क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के पास स्थित एक मदरसे का बताया जा रहा है। पीड़ित बालक पास के ही एक गांव का रहने वाला बताया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने भी संज्ञान लिया है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार संबंधित मदरसे के संचालकों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed