फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ganesh Chaturthi is today amidst the auspicious festivities, Lord Bappa the remover of obstacles will be welcomed into homes everywhere

Saharanpur News: गणेश चतुर्थी आज, शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं के घर-घर विराजेंगे विघ्नहर्ता बप्पा

Mon, 14 Sep 2026 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi is today amidst the auspicious festivities, Lord Bappa the remover of obstacles will be welcomed into homes everywhere
आस्था को आकार देती हुनर की उंगलिया- गणेश चतुर्थी के लिए भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। गणेश चतुर्थी को लेकर महानगर में तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार से घर-घर शुभ मुहूर्त में गणपति बप्पा विराजेंगे। इसके लिए रविवार देर शाम तक महानगर के बाजारों में खरीदारी हुई।
महाराष्ट्र का प्रसिद्ध गणपति महोत्सव उत्तर भारत में भी श्रद्धालुओं बीच लोकप्रिय हो चुका है। बप्पा को घर बुलाने के लिए श्रद्धालुओं ने विशेष तैयारी की है। इसके साथ ही महानगर की मुख्य सड़कों पर भी विभिन्न भावों वाले भगवान गणेश श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बाजारों में भगवान गणपति की प्रतिमाओं के साथ सजावटी सामान और पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। कारीगर प्रतिमाओं पर रंग भरने के साथ ही उनकी साज-सज्जा और बारीक कलाकारी को पूरा करने में व्यस्त हैं। प्रतिमाएं बनाने वाले कारीगर ललित कुमार अपनी कला और मेहनत से भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतिमाओं को पहले निर्धारित आकार दिया जाता है, इसके बाद रंगों और आकर्षक डिजाइनों के जरिये उन्हें भव्य स्वरूप प्रदान किया जाता है। गणपति की प्रतिमाओं पर मुकुट, आभूषण, वस्त्र और अन्य सजावटी सामग्री लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है। श्रद्धालु अपनी इच्छा के अनुसार एक से लेकर 11 दिनों तक बप्पा को अपने घर पर प्रतिस्थापित करते हैं। इसके साथ ही सोमवार को हरतालिका तीज का पर्व भी मनाया जाएगा। श्री बालाजी ज्योतिष केंद्र के ज्योतिषाचार्य अमित चतुर्वेदी बताते हैं कि हरतालिका तीज पर महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन कर अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। गणपति बप्पा को स्थापित करने का मुहूर्त सोमवार को सुबह 11.02 से दोपहर दो बजे तक हैं। शास्त्रों के अनुसार इस समय में अभिजीत मुहूर्त व सिद्ध मुहूर्त भी रहेंगे। 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के साथ बप्पा को विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed