फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Minister's arrival in Meerut today, officials took stock of security arrangements

Meerut News: आज आएंगे मुख्यमंत्री, अधिकारियों ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा

Thu, 22 Jan 2026 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's arrival in Meerut today, officials took stock of security arrangements
सरधना। मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय सलावा में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मुआयना करते 

विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बृहस्पतिवार को सलावा में मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय आएंगे और निरीक्षण करेंगे। इसके बाद अधिकारियों के साथ निर्माण कार्याें की समीक्षा बैठक करेंगे। उनका प्रस्तावित कार्यक्रम एक घंटे 20 मिनट का है। दोपहर 1:50 पर आगमन और 3:10 बजे रवानागी है।
खेल विश्वविद्यालय में उनका आगमन के लिए तैयारियां चलती रहीं। पुलिस और प्रशासनिक विभाग के उच्चाधिकारियों ने खेल विश्वविद्यालय, सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस और हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी, एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा और मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी सलावा पहुंचे। अधिकारियों ने खेल विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। अधिकारी सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस परिसर पहुंचे जहां व्यवस्था का जायजा लेते हुए समीक्षा बैठक की तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



खोखे देख डीआईजी ने जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए एडीजी, डीआईजी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी सलावा चौकी पर ही कैंप किए हुए हैं। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने सलावा चौराहे पर बड़ी संख्या में खुले खोखों को लेकर सरधना थाना पुलिस पर नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल किया कि इतनी संख्या में खोखे कैसे खुल गए। इस पर पुलिस की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। इससे पहले कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने प्रशासनिक अधिकारियों को इस संबंध में पत्र लिखा था, जिसके बाद एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने थाना पुलिस को खोखे हटवाने के निर्देश दिए थे।


समीक्षा कक्ष के पीछे बनाया जा रहा स्विस कॉटेज

सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस परिसर में मुख्यमंत्री खेल विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। इसके लिए जर्मन हैंगर तकनीक से विशेष कक्ष का निर्माण किया जा रहा है। इसके पीछे स्विस कॉटेज भी तैयार किया जा रहा है। गेस्ट हाउस परिसर में आपात स्थिति के लिए मिनी सीएचसी भी बनाया गया है।



अतिरिक्त हेलीपैड किया जा रहा तैयार

चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग स्थित मैदान में पहले से हेलीपैड स्थल मौजूद है जहां जनवरी 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था। इसके साथ ही सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए उसी के पास एक अतिरिक्त हेलीपैड तैयार कराया जा रहा है।

सरधना। मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय सलावा में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मुआयना करते 

सरधना। मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय सलावा में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मुआयना करते 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed