{"_id":"58da8c594f1c1bd83763e43f","slug":"chief-minister-yogi-s-objectionable-photo-uploaded-on-whatsapp-arrested-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी की आपत्तिजनक फोटो व्हाट्सएप पर अपलोड की, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी की आपत्तिजनक फोटो व्हाट्सएप पर अपलोड की, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 28 Mar 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
आरोपी युवक
मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ योगी की आपत्तिजनक फोटो बनाकर दूसरे समुदाय के युवक ने व्हाट्सएप पर अपलोड कर सनसनी फैला दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मंगलवार शाम गढ़ीपुख्ता निवासी नरेंद्र सैनी ने अन्य लोगों के साथ थाना गढ़ीपुख्ता पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि व्हाट्सएप पर प्रोफेसर नामक ग्रुप से उसके पास मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की फोटो पहुंची, जो अश्लील है। फोटो को कंप्यूटर के जरिये छेड़छाड़ कर बनाई गई है। इस फोटो को देखकर उसकी धार्मिक भावना को ठेस पहुंची। इसके बाद पुलिस ने प्रोफेसर नामक व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन और आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने वाले का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी साजिद राव को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ 66ए आईटी एक्ट तथा धार्मिक भावना भड़काने की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार को आरोपी साजिद को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Trending Videos
योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की आपत्तिजनक फोटो बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप पर अपलोड करने की जानकारी धीरे-धीरे कस्बा गढ़ीपुख्ता में फैल गई थी। गनीमत रही कि समय रहते पुलिस ने गंभीरता बरतते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। एसओ गढ़ीपुख्ता शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक फोटो बनाकर व्हाट्सएप पर शेयर करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है