{"_id":"5e070d778ebc3e87c20e5a54","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-will-take-boat-tour-from-bijnor-to-hastinapur-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी जल्द करेंगे इन जिलों का दौरा, हवाई मार्ग से नहीं नौकायान से पहुंचेंगे हस्तिनापुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी जल्द करेंगे इन जिलों का दौरा, हवाई मार्ग से नहीं नौकायान से पहुंचेंगे हस्तिनापुर
Sat, 28 Dec 2019 01:45 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार सड़क या हवाई मार्ग से नहीं बल्कि स्टीमर और नौकायान से जिलों का दौरा करेंगे। इसके लिए प्रशासन की तरफ से प्लान पर कार्य शुरू कर दिया है। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कई विभागों की बैठक हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री जनवरी के पहले सप्ताह एक से पांच जनवरी या अंतिम सप्ताह 27 से 31 जनवरी के बीच हस्तिनापुर आ सकते हैं। उनका दौरा बिजनौर से शुरू होकर हस्तिनापुर पहुंचेगा।
विज्ञापन
वहीं, जिले में हस्तिनापुर और परिक्षितगढ़ क्षेत्र के नौ गांवों में से किसी एक गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रात्रि विश्राम कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश में गंगा नदी 26 जिलों से प्रवाहित होती है। गंगा यात्रा दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण का शुभारंभ बिजनौर जिले के गांव सबलगढ़ से होगा, जबकि दूसरा चरण बलिया से होगा। दोनों चरण में गंगा यात्रा के दौरान 1025 किमी की दूरी प्रतिदिन 205 किमी के हिसाब से पांच दिन में पूरी की जाएगी। इस यात्रा के लिए हर जिले में एक केंद्रीय मंत्री के उपस्थित रहने के लिए भी केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया है।
विज्ञापन
15 विभागों को सौंपी कार्य योजना
इस गंगा यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा कराने के लिए 15 विभागों को शामिल किया गया है। इसमें मुख्य रूप से नगर विकास विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, गृह, परिवहन, उद्यान, कृषि, वन एवं पर्यावरण, सूचना, पर्यटन, संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य, युवा कल्याण एवं खेलकूद, पशुपालन विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। यात्रा के दौरान गंगा किनारे के गांवों में पशु आरोग्य मेला, गंगा नर्सरी, गंगा उद्यान, पर्यावरण गोष्ठी, गंगा की निर्मलता के लिए गोष्ठी का आयोजन होगा।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/