{"_id":"5a1ac8b44f1c1bf4688bd9d4","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-said-state-government-will-hire-four-lakh-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी बोले, चार लाख युवाओं को नौकरी देगी प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी बोले, चार लाख युवाओं को नौकरी देगी प्रदेश सरकार
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 26 Nov 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गांधी पार्क में आयोजित शंखनाद गर्जना रैली में कहा कि प्रदेश सरकार चार लाख युवाओं को नौकरी देने वाली है। खनन, वन और गोवंश माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई का वादा करते हुए बोले कि प्रदेश में माफिया राज नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में शाकंभरी देवी और त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर को विकसित करने की योजना पर सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव में मेयर प्रत्याशी संजीव वालिया सहित पार्टी के अन्य दावेदारों के समर्थन में हुई रैली में सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय शामिल हुए। सीएम ने कहा कि किसानों की खुशहाली के लिए सहारनपुर में प्लाइवुड उद्योग लगाए जाएंगे। वर्षों से बंद पड़े उद्योग को प्रदेश में अनुमति दे दी गई है। वह बोले कि सहारनपुर को नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद सपा, बसपा और कांग्रेस ने यहां चुनाव नहीं होने दिया। भाजपा सरकार ने प्रदेश को दंगा और अपराध मुक्त बनाने के कड़े कदम उठाए। उन्होंने जनता से निकायों में भी भाजपा सरकार बनाने की अपील की।
विज्ञापन
पढ़ें : योगी की सभा में दिखाए काले झंडे, जमकर चले लात घूंसे, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
योगी ने कहा कि अवैध बूचड़खानों को एक घंटे में बंद कर दिया गया था। यहां नदियों का सीना चीरने वाले खनन माफिया के चक्कर में एनजीटी को रोक लगानी पड़ी। पिछली सरकारों में मुजफ्फरनगर दंगा और कांधला के कैराना में पलायन हुआ है। मगर, भाजपा की सरकार बनने के बाद कानून का राज स्थापित किया गया। दावा किया कि सरकार बिना भेदभाव काम कर रही है। 20 लाख गरीब लोगों और दलित परिवार को मुफ्त बिजली के कनेक्शन दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली-सहारनपुर को राष्ट्रीय राजमार्ग 709 घोषित किया गया। इसके लिए प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को एनओसी सौंप दी। उन्होंने कहा कि सहारनपुर को विकास के पथ पर लाने के लिए निकाय चुनाव में जीत दिलाए और फिर अयोध्या जैसी दीपावली की तरह नगरीय क्षेत्रों को हम जगमगा देंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/