फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Minister Yogi Adityanath on objectionable comment by SP leader Faizan

सीएम योगी आदित्यनाथ पर सपा नेता फैजान ने की आपत्तिजनक टिप्पणी

Fri, 02 Jun 2017 03:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर Updated Fri, 02 Jun 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath on objectionable comment by SP leader Faizan
हिंदू युवा वाहिनी के लोगों ने थाने में किया हंगामा

बिजनौर में लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में कथित बलात्कार की वारदात को लेकर फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले सपा नेता फैजान मलिक के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी ने थाने में तहरीर दी है। वाहिनी के मंडलाध्यक्ष डॉ. एनपी सिंह ने पुलिस को फैजान मलिक के भड़काऊ बयान का एक वीडियो भी दिया है। पुलिस ने आरोपी के भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में एक महिला से बलात्कार की अफवाह फैलने के बाद लोगों ने बिजनौर स्टेशन पर जमकर हंगामा किया था। सपा नेता फैजान मलिक ने जिला अस्पताल में जाकर भी हंगामा किया था। उसने फोन करके कई साथियों को वहां बुला लिया था। बृहस्पतिवार को फैजान मलिक के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह व कार्यकर्ताओं ने थाने में जाकर तहरीर दी है।

विज्ञापन

पहले से बदनाम है फैजान

Chief Minister Yogi Adityanath on objectionable comment by SP leader Faizan
पुलिस हिरासत में सपा नेता फैजान का भाई

तहरीर में कहा गया है कि फैजान मलिक ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जिला प्रशासन के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की है। आधारहीन घटना को लेकर लोगों ने कानून हाथ में लेकर ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी से मारपीट की और शहर की फिजां खराब करने की कोशिश की। कार्यकर्ताओं ने फैजान मलिक, उसकी फेसबुक टिप्पणी को लाइक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान वाहिनी जिलाध्यक्ष नीरज विश्नोई, संजीव मलिक, अमन सक्सेना, मास्टर अनिल सिंह, हरीश चौहान, शिवम चौधरी, संकित राठी आदि मौजूद रहे।

सपा नेता फैजान मलिक सपा सरकार के समय से ही फेसबुक व व्हाट्स ऐप पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के लिए बदनाम रहा है। कई बार फैजान को उसके दोस्तों ने ऐसा न करने की नसीहत दी, पर उसने किसी की नहीं सुनी।

हंगामा करने वालों पर दर्ज होगी रिपोर्ट
एएसपी असित श्रीवास्तव के मुताबिक, पूरे मामले की जांच की जा रही है। फैजान मलिक समेत हंगामा करने वाले अन्य लोगों के खिलाफ भी संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed