फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chhattisgarh Police arrived in Meerut based on mobile location.

Meerut News: माेबाइल लोकेशन के आधार पर मेरठ आई छत्तीसगढ पुलिस

Wed, 28 Oct 2026 10:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Police arrived in Meerut based on mobile location.
मुंडाली। बुधवार सुबह करीब 11 बजे छत्तीसगढ़ पुलिस मुंडाली थाना पर पहुंची। छत्तीसगढ़ पुलिस ने मुंडाली थानाध्यक्ष से जानकारी साझा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ क्षेत्र की रहने वाली एक युवती अपने घर से गायब है। उसके मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर वह यहां पहुंचे हैं। मोबाइल की लोकेशन सिसौली गांव स्थित एक ईंट भट्ठे के पास बताई जा रही थी।
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद मुंडाली थाना पुलिस ने संबंधित स्थान पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। जिसमें मौके पर पहुंचने पर मोबाइल नंबर से संबंधित जानकारी त्रुटि सामने आईं। बताया कि जिस मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर छत्तीसगढ़ पुलिस यहां पहुंची थी, उसके अंतिम अंकों में गलती थी। नंबर के अंतिम दो अंकों में 74 के स्थान पर 24 होना बताया गया। मोबाइल नंबर में हुई त्रुटि और लड़की की कोई पहचान की आई-डी भी नहीं होने पर मामले में कोई जानकारी नहीं सकी। इसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस बैरंग वापस लौट गई।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed