फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chess Tournament: Madras Crowned Champion, SRM Chennai Runner-up

शतरंज प्रतियोगिता : मद्रास बना चैंपियन, एसआरएम चेन्नई उपविजेता

Thu, 19 Mar 2026 07:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
Chess Tournament: Madras Crowned Champion, SRM Chennai Runner-up
- ऑल इंडिया इंटर जोनल इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया इंटर जोनल इंटर यूनिवर्सिटी शतरंज प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इसमें यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी चेन्नई की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता में पांच राउंड खेले गए। महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने तीसरा और सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने चौथा स्थान हासिल किया। शुरुआती तीन राउंड तक दूसरे स्थान पर बनी यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली अंतिम दो राउंड में पिछड़ गई और शीर्ष चार में जगह नहीं बना सकी। समापन समारोह में आईआईएमटी विश्वविद्यालय के फिजिकल एजुकेशन विभाग के डीन डॉ. वीएस पटियाल और डीन एक्टिविटीज डॉ. लखविंदर सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य निर्णायक संकल्प अरोड़ा के साथ ऑर्बिटर्स स्वाति भट्ट, विवेक त्यागी, प्रीति त्यागी और शोभित जैन को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में वूमेन ग्रैंडमास्टर सविता श्रीबी और रक्षिता रवि आकर्षण का केंद्र रहीं। दोनों खिलाड़ियों ने अपने सभी मुकाबले जीतकर अविजित रहने का शानदार रिकॉर्ड कायम किया। दिल्ली की अनिष्का विक्रम ने भी 2130 रेटिंग के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वह कॉमनवेल्थ 2015 में रजत पदक विजेता रह चुकी हैं। वर्ष 2023 में वूमेन कैंडिडेट मास्टर का खिताब जीत चुकी हैं। आयोजन को सफल बनाने में खेल अधिकारी अंशी शर्मा, प्रणव दिनकर, राहुल कुमार और पूजा का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed