फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cheating of Rs 20 lakh from hospital manager in the name of getting land

Meerut News: जमीन दिलाने के नाम पर अस्पताल के मैनेजर से 20 लाख की ठगी

Tue, 08 Oct 2024 03:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 20 lakh from hospital manager in the name of getting land
किठौर (मेरठ)। एक गैंग ने अस्पताल के मैनेजर अरुण कुमार से जमीन दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी कर ली। एसएसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गंगानगर निवासी अरुण कुमार ने बताया की वह गढ़ रोड स्थित भूषण अस्पताल में मैनेजर पद पर कार्यरत हैं। 8 जुलाई को उनके पास आकाश और अमन आए। तभी राजीव नाम के एक आरोपी का कॉल अरुण कुमार के मोबाइल पर आया। राजीव ने जमीन खरीदने की इच्छा जाहिर की। तभी आकाश ने अरुण कुमार से कहा की अमन शर्मा उनको गढ़ रोड पर जमीन दिलवा देगा। अमन ने कहा की आशीष की जमीन बिक रही है।
विज्ञापन

अरुण कुमार इसके बाद आकाश और अमन शर्मा के साथ गढ़ रोड पर आशीष शर्मा के खेत पर पर चला गया। जहां पर उसको आशीष मिला और उसने अपना आधार कार्ड दिखाया। आकाश शर्मा ने अपनी जमीन बेचने की बात कही। अगले दिन राजीव, आकाश, अमन व आशीष के खेत पर पहुंच गए। जिसके बाद उनका एक साथी एके बंसल पहुंच गए। जिसे वह कम्पनी का मालिक एके बंसल बता रहे थे। एके बंसल ने भी जमीन खरीदे की इच्छा जाहिर की, तो 22 लाख रुपया बीघा कीमत बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एके बंसल के जाने के बाद अन्य आरोपियों ने कहा कि वह कम कीमत मेें जमीन लेकर एके बंसल को बेच देंगे। अरुण कुमार से आशीष ने 17 लाख रुपये बीघा के हिसाब से जमीन का सौदा तय कर दिया। आरोपियों के जाल में फंसकर अरुण कुमार ने पत्नी से और बैंक से पर्सनल लोन लेकर उनको 14 लाख बीस हजार रुपये आरोपियों को दे दिए। आरोपियों ने और रुपयों की मांग की तो अरुण कुमार ने आरोपियों को ब्लैंक चेक दे दिए।

लेकिन आरोपियों ने इसके बावजूद जमीन का बैनामा नहीं किया। पीड़ित आरोपियों के गांव बढ़ला कैथवाड़ा गया तो वहां पता चला कि आशीष शर्मा का असली नाम पारस तोमर है। अन्य आरोपियों में आकाश का नाम सिसील, राजीव का असली नाम प्रदीप, एके बंसल का असली नाम जयवीर है। आरोपियों ने अरुण को धमकी देकर भगा दिया। आरोपियों ने हापुड़ के सर्वोदय कॉलोनी निवासी सुबोध कुमार त्यागी से भी छह लाख रुपये जमीन दिलाने के नाम पर हड़प लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed