फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cheated Rs 2.21 lakh by hacking mobile phone

मोबाइल हैक कर 2.21 लाख रुपये ठगे

Sun, 17 Aug 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Cheated Rs 2.21 lakh by hacking mobile phone
मेरठ। साइबर अपराधियों ने गंगानगर की नवकार वाटिका निवासी जॉनी प्रसाद का मोबाइल हैक कर 2.21 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 26 जुलाई की शाम किसी ने उनका मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद उनके मोबाइल पर ऑनलाइन शाॅपिंग वेबसाइट और आधार कार्ड के ओटीपी आने लगे। साइबर अपराधियों ने उनके क्रेडिट कार्ड से पहली बार 71,246 रुपये, दूसरी बार में 75,147 रुपये और तीसरी बार में फिर से 75,147 रुपये निकाल लिए। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। बैंकों को खाते से निकाली गई रकम फ्रीज करने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन


----

महिला से 2.46 लाख की साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज

मेरठ। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र की रिशु त्यागी से 2.46 लाख रुपये की साइबर ठगी में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में बताया कि 22 जुलाई को उनके व्हाट्सएप पर आभूषण खरीदारी का एक लिंक आया था। इस पर क्लिक कर उसने आभूषणों की कीमत पूछी। साइबर अपराधियों ने इसकी कीमत 21 हजार रुपये बताई और कहा कि यह सामान लंदन से आएगा। महिला ने उनके बताए खाते में 21 हजार रुपये डाल दिए। आरोप है कि उनके पास आभूषण नहीं भेजे गए। साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप पर मेसेज भेजकर उसे बताया कि हमारे एजेंट को एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया। वह जेल में बंद है। धमकी दी गई कि 55 हजार रुपये नहीं दिए तो तुम्हें में भी घर से उठवाकर जेल भिजवा देंगे। आरोपियों ने उन्हें डराकर 2.46 लाख रुपये की ठगी की थी। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है। उनकी डिटेल पता की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed