{"_id":"692d92fada54a1c568011179","slug":"chc-losing-its-identity-due-to-illegal-encroachment-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104135-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अवैध अतिक्रमण से अपनी पहचान खो रहा सीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अवैध अतिक्रमण से अपनी पहचान खो रहा सीएचसी
विज्ञापन
सीएचसी के मुख्य गेट पर हुआ अतिक्रमण स्रोत संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं करती नगर पंचायत और थाना पुलिस
रविंद्र चौहान
हस्तिनापुर। कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। इससे यहां आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत लगातार स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत से की जा रही है।
नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों के हौसले इसलिए बुलंद हैं क्योंकि कभी अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है। कभी-कभार अभियान चलता है लेकिन सिर्फ औपचारिकता पूरी करने के लिए। सीएचसी पर अतिक्रमण का मामला लंबे समय से सभी अधिकारियों के संज्ञान में है। इसके बाद भी कोई असर नहीं हुआ। इस कारण सीएचसी के बाहर अवैध कब्जे को लेकर आपस में विवाद हो रहा है। इस मामले में थाना पुलिस ने दो दिन पूर्व दो लोगों का शांति भंग में चालान भी किया था।
विकासखंड की करीब दो लाख की आबादी पर हस्तिनापुर में सीएचसी केंद्र बनाया गया था जहां पर हजारों लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। परंतु यहां सरकारी भूमि पर लगातार हो रहे अतिक्रमण के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने सीएचसी के बाहर मुख्य मार्ग पर खोखे, टीन शेड डालकर रास्ते को और भी संकीर्ण बना दिया है। इससे मरीजों की परेशानी काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
अवैध सबमर्सिबल से हो रहा जल दोहन
सरकार जल संरक्षण को लेकर करोड़ों रुपये जागरूकता अभियान में खर्च कर रही है परंतु हस्तिनापुर में स्थिति विपरीत है। यहां सड़क किनारे नगर पंचायत की सरकारी जमीन में प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से सबमर्सिबल लगाकर खुलेआम जल दोहन किया जा रहा है। जबकि कस्बे के अंदर बोरिंग या सबमर्सिबल लगाना पूरी तरह नियम विरुद्ध है। अवैध बोरिंग से भूजल स्तर प्रभावित होता है।
बिना रोक टोक खुल रहे गाड़ी धुलाई केंद्र
सीएचसी के बाहर अवैध रूप से सबमर्सिबल लगाकर मोटी कमाई के चक्कर में सभी नियमों की धज्जियां उड़ाकर गाड़ी धुलाई केंद्र बना दिए गए हैं। जमकर जल दोहन किया जा रहा है। इस पर न तो नगर पंचायत की नजर है और न ही थाना पुलिस की।
सीएचसी प्रभारी ने आज तक नहीं की कार्रवाई
सीएचसी के बाहर हो रहे अतिक्रमण की जिम्मेदारी कहीं न कहीं सीएचसी प्रभारी की भी है। उन्होंने इस मामले में अभी तक इन अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई के लिए न तो नगर पंचायत को लिखा और नहीं स्वास्थ्य विभाग को।
जल्द चलाया जाएगा अभियान
सीएचसी के बाहर अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए थाना पुलिस को भी निर्देश दिए जाएंगे। -संतोष कुमार,
एसडीएम, मवाना
कार्यवाही के लिए दिया गया नोटिस
सीएचसी परिसर के बाहर अतिक्रमण करने वाले लोगों को नोटिस दिया गया है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। -राजीव कुमार, ईओ, नगर पंचायत