{"_id":"68fcda3ae3efbcbfac00f5fb","slug":"chaudhary-saheb-was-dedicated-to-the-welfare-of-farmers-rajendra-sharma-meerut-news-c-72-1-mct1009-142775-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के कल्याण के लिए समर्पित थे चौधरी साहब : राजेंद्र शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के कल्याण के लिए समर्पित थे चौधरी साहब : राजेंद्र शर्मा
Sat, 25 Oct 2025 07:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 25 Oct 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
गंगानगर स्थित रालोद के सदस्यता अभियान में शामिल लोग
कैंट विधानसभा क्षेत्र में रालोद ने चलाया सदस्यता अभियान, कई महिलाएं भी पार्टी से जुड़ीं
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल की ओर से कैंट विधानसभा क्षेत्र के गंगानगर में सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन उपाध्यक्ष चौधरी सत्येंद्र सिंह तोमर और महासचिव जयराज सिंह के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जीवन सादगी, ईमानदारी और किसान के कल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने जमीन से जुड़े व्यक्ति की आवाज संसद तक पहुंचाई।
अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल वह पार्टी है जो सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान की राजनीति करती है। कैंट सदस्यता अभियान प्रभारी चौधरी सत्येन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल किसानों, मजदूरों, युवाओं और वंचित वर्गों की सशक्त आवाज है। जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी को और मजबूत करने के लिए और मजबूती से जुटने की अपील की।
इस मौके पर काफी संख्या में युवाओं और महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर गौरव जिटौली, महानगर अध्यक्ष नईम सागर, संजय पनवाडी ,नरेश चौधरी, ऋचा सिंह, चंद्रवीर सिंह, आर्यन सिंह, अभिमन्यु ललसाना, अरुण चौधरी, बीना सिंह आदि मौजूद रहे।