मेरठ: सीसीएसयू पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, छात्र-छात्राओं को बांटे मेडल और डिग्रियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाद आनंदीबेन पटेल साढ़े ग्यारह बजे सीसीएसयू के प्रेक्षागृह पहुंची। उन्होंने छात्र छात्राओं को मेडल और डिग्रियां बांटे। समारोह में नीति आयोग के सदस्य प्रो. रमेश चंद मुख्य अतिथि मौजूद रहे। 1290 छात्र-छात्राओं को मेडल, डिग्री और प्रमाणपत्र दिए गए।
सोमवार को सुबह पौने 11 बजे से आयोजित दीक्षांत समारोह में एक कुलाधिपति रजत पदक, एक पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक और दो चौधरी चरण सिंह स्मृति पुरस्कार मेडल दिए गए। 146 कुलपति मेडल, 50 प्रायोजित मेडल, 146 मेरिट सर्टिफिकेट, वर्ष 2018 के 05 वाइस चांसलर मेडल, एक प्रायोजित मेडल और 6 मेरिट सर्टिफिकेट दिए गए हैं।
सुबह साढ़े सात बजे से मिलेंगी डिग्री
दीक्षांत समारोह के दिन सभी टॉपर्स सुबह साढ़े सात बजे पहुंच गए। यहां मंच से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 54 टॉपर्स को गोल्ड मेडल देंगी। इसके बाद दूसरे सत्र में दो बजे कुलपति प्रो. एनके तनेजा अन्य मेधावियों को कुलपति मेडल और विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कैंपस में कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। एसएसपी अजय साहनी सभी एडिशनल एसपी और सीओ के साथ बैठक कर निर्देश दिए।