फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chaudhary Charan Singh and Chief Justice of Supreme Court HM Baig also members of Meerut Bar Association

मेरठ बार एसोसिएशन का है गौरवपूर्ण इतिहास, चौधरी चरण सिंह व सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एचएम बेग भी रहे हैं सदस्य  

Tue, 24 Nov 2020 05:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 Nov 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh and Chief Justice of Supreme Court HM Baig also members of Meerut Bar Association
मेरठ बार एसोसिएशन - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों की अगुवाई करने वाली मेरठ बार एसोसिएशन का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए गठित केंद्रीय संघर्ष समिति का चेयरमैन एसोसिएशन का अध्यक्ष एवं संचालक एसोसिएशन का महामंत्री होता है। अब 26 नवंबर को इसी एसोसिएशन का चुनाव होने जा रहा है।

विज्ञापन


मेरठ बार एसोसिएशन के सदस्य रहे चौधरी चरण सिंह पीएम बने वहीं एचएम बेग ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभाली। इसी तरह कुंवर महमूद अली खां सांसद के साथ मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे।
विज्ञापन


ओमप्रकाश वर्मा ने केरल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद के बाद राज्यपाल पद की जिम्मेदारी निभाई। चौधरी बिशम्बर सिंह उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के चेयरमैन रहे तो शांति स्वरूप भटनागर प्रदेश के महाधिवक्ता रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रजनाथ मित्तल, नरेंद्र नाथ मित्तल, पंकज मित्तल, अजीत कुमार, विवेक चौधरी, अशोक पाल सिंह, बीपी सिंह इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश रहे हैं। वर्तमान में सैकड़ों अधिवक्ता हैं जो मेरठ बार एसोसिएशन के सदस्य रहने के बाद तमाम प्रदेशों उच्चतर न्यायिक सेवाओं में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

अलीगढ़ में कॉमर्शियल कोर्ट के चेयरमैन प्रमोद कुमार, उन्नाव के जिला जज सैयद माउज बिन आसिम, बागपत के प्रधान परिवार न्यायाधीश विकास कुमार, अलीगढ़ में अतिरिक्त जिला एवं सेशन जज संजय यादव भी इसी बार के सदस्य रहे हैं। 

विजय तालियान (इटावा), योगेश शर्मा (गाजियाबाद), कु. रश्मि (रामपुर), अनिल कुमार राणा (बिजनौर), राजीव सिंह (पीलीभीत), कनिष्क सिंह (कानपुर देहात), मो. फराहान (बुलंदशहर) के अलावा मोनिका मित्तल, पल्लवी गुप्ता, छवि बंसल, नवज्योति शर्मा, सौम्या भारद्वाज, अभिषेक चौहान, कल्पना श्रीवास्तव, श्वेता, दानिश, अश्वनी पंवार, पारूल वर्मा, कपिल, खुशबू चंद्रा, विधि सिंघल, अन्नू चौधरी, अर्चना आर्य और रेखा शर्मा समेत कई न्यायिक अधिकारी मेरठ बार का नाम रोशन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed