फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chaudhary Ajit Singh targets PM Modi in Muzaffarnagar

चौधरी अजित सिंह ने दिया ‘हाय-हाय, बाय-बाय मोदी’ का नारा, कही ये बड़ी बात

Thu, 25 Oct 2018 08:47 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 25 Oct 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary Ajit Singh targets PM Modi in Muzaffarnagar
चौधरी अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र व राज्य सरकारों पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। उन्होंने किसानों के बीच ‘हाय-हाय मोदी, बाय-बाय मोदी’ का नारा देते हुए कहा कि मोदी के अच्छे दिन लद गए हैं और अब बुरे दिन आने वाले हैं। इसके बाद अच्छे दिन जनता के आएंगे। कहा, बहुत झूठे और बदमाश देखे हैं, लेकिन मोदी जैसा नहीं देखा। उन्होंने किसान, बेरोजगारी, महंगाई और गन्ना भुगतान के मुद्दों पर केंद्र और यूपी सरकार को जमकर घेरा।

विज्ञापन


अजित सिंह ने गुरुवार को शामली-मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर स्थित अलीपुर खेड़ी (लालू खेड़ी) किसान इंटर कॉलेज में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। बोले, सीमा पर पहले से चार गुना सैनिक मारे जा रहे हैं और सीमावर्ती गांव खाली हो गए। सीबीआई का सत्यानाश हो गया। कश्मीर में ऐसे हालात पैदा हो गए हैं कि वहां खाली पड़ी सीट पर उप चुनाव नहीं करा सकते। सबसे बुरी हालत किसानों की है। मुजफ्फरनगर वालों का मोदी को पीएम बनाने में बड़ा योगदान था। यहां दंगा नहीं होता, तो मोदी पीएम नहीं बनते। 13 फरवरी को उन्होंने मुजफ्फरनगर में कहा था कि भाजपा को दफनाने आए हैं और कैराना में दफना दिया। अब 2019 की बारी है। तीन तलाक पर कहा कि मोदी ने अपनी पत्नी को एक बार भी तलाक नहीं बोला। उसे यूं ही छोड़ रखा है।
विज्ञापन


भाईचारा पक्का करो
अजित सिंह ने कहा कि भाईचारा पक्का कर लो। भाजपा इसे तोड़ने की कोशिश करेगी। पुरबालियान और बुढ़ाना में दंगे की कोशिश की गई, लेकिन लोग अब समझ गए हैं। उन्होंने भीड़ से कहा कि गांवों में जाकर लोगों से बात करें कि भाजपा की जड़ खोदनी है। उन्होंने 10 जिलों में कार्यक्रम किए। लोग अब खुद मोदी का विरोध करने लगे हैं। बिजली और खाद महंगी हो गई। फसल बीमा के नाम पर 16 हजार करोड़ काटकर प्राइवेट कंपनी को दे दिए। नोटबंदी से रोजगार खत्म कर दिए। महिलाओं तक का पैसा नहीं छोड़ा। इस रकम को नीरव मोदी लेकर भाग गया। अभी जो मोदी-मोदी जप रहे हैं, उन्हें समझाना है। जब किसान की जेब में पैसे नहीं होंगे तो व्यापारी से सामान कौन खरीदेगा? कार्यक्रम को राष्ट्रीय महासचिव पूर्व एमपी अमीर आलम खां, त्रिलोक नाथ त्यागी, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, जिलाध्यक्ष अजित राठी, नदीम चौधरी आदि ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, कृषपाल मलिक, बिजेंद्र मलिक, सुधीर भारतीय, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा, संयोजक राजीव लाटियान आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता चौधरी जयपाल सिंह ने और संचालन पूर्व विधायक मुश्ताक चौधरी ने किया।

खाद्यान्न आयात की मार
रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने कहा कि देश में अच्छी पैदावार के बावजूद सरकार बाहर से खाद्यान्न आयात कर दाम कम करा देती है। इससे एमएसपी का लाभ नहीं मिलता। लाखों टन गेहूं आयात किया। अब अडानी ने 30 लाख टन दाल मंगा ली है। उन्होंने तंज कसा, किसान दाल नहीं बोते क्योंकि गांवों में योगी-मोदी घूम रहे हैं। कहीं-कहीं स्मृति ईरानी भी घूमती हैं। किसानों की रीढ़ गन्ना है लेकिन उसके दाम नहीं दिए जाते। उद्योगपतियों का 4.5 लाख करोड़ कर्ज माफ कर दिया, लेकिन देश के किसानों को दो लाख करोड़ माफ नहीं किया।

अमीर आलम का किया विरोध
पूर्व सांसद अमीर आलम खां जैसे ही बोलने को खड़े हुए तभी एक वृद्ध ने खड़े होकर उनका विरोध किया। कहा कि वह पार्टी को धोखा दे चुके हैं।       

छोटे चौधरी ने लिया खीर का आनंद
कार्यक्रम के बाद छोटे चौधरी ने भोजन के दौरान खीर का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि खीर स्वादिष्ट है। वह इसे पूरा खाएंगे। बाद में उन्होंने जनसंवाद के तहत पार्टी नेताओं से सलाह-मशविरा किया। रात्रि विश्राम मुजफ्फरनगर के डाक बंगले में करने के बाद शुक्रवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed