फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chaudhary Ajit Singh said Mayawati mood is fine we will unite to contest Lok Sabha elections

अजित सिंह बोले- बहन जी का मूड ठीक, एकजुट होकर लड़ेंगे 2019 का लोकसभा चुनाव

Fri, 26 Oct 2018 09:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 26 Oct 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary Ajit Singh said Mayawati mood is fine we will unite to contest Lok Sabha elections
फाइल फोटो

यूपी के मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि यूपी में बहन जी (मायावती) का मूड बिल्कुल ठीक है। विपक्ष एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा और भाजपा नेस्तनाबूद होगी। बोले, छह महीने पहले तक लोगों पर मोदी का जादू था, लेकिन अब जनता खुद ही परेशान है। जनता की जेब पर बीजेपी सरकार की नीतियां भारी पड़ रही हैं।  

विज्ञापन


सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए सिंह ने कहा कि छह महीने पहले तक हम बीजेपी और मोदी के खिलाफ बोलते थे तो कोई नहीं सुनता था। इस समय किसान, मजदूर और व्यापारी हर कोई परेशानी में है। डीजल, बिजली, खाद के दामों ने किसान की कमर तोड़ दी है। आम आदमी को पेट्रोल के पैसे जेब से जाते दिखाई दे रहे हैं। अब लोग खुद समस्या बता रहे हैं। लोग महसूस कर रहे हैं कि वे छले गए हैं। मोदी ने लंबे भाषण दिए पर सच एक शब्द नहीं बोला। 
विज्ञापन


गन्ना मूल्य वृद्धि के सवाल पर बोले, जो रेट इन्होंने तय कर रखे हैं, उन्हें ही समय पर दिला दें। समय से चीनी मिल चल जाएं और भुगतान सही समय पर हो जाए, किसान को इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए। किसान को सरकार की गलत नीतियों के कारण नुकसान हुआ। चीनी का आयात किया जाना घातक कदम था। राजस्थान और मध्य प्रदेश में बहन जी के अकेले चुनाव लड़ने के सवाल पर अजित सिंह ने कहा, यूपी में बहन जी का मूड बिल्कुल ठीक है, यहां गठबंधन में ही चुनाव लड़ा जाएगा। सभी दल जानते हैं कि एक होकर ही भाजपा को हराया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले, हम सीट नहीं मांगेंगे, लेकिन मिल गई तो पीछे भी नहीं हटेंगे। रालोद समाज में बनी दूरियों को पाटने का काम जन संवाद के माध्यम से कर रहा है। समाज बदल रहा है, सोच बदल रही है, हमें भी बदलते परिवेश को समझने की जरूरत है। सीबीआई प्रकरण पर अजित ने सवाल किया, ऐसी क्या बात थी कि रात के डेढ़ बजे ही दफ्तर में सील लगाई गई? जबकि निदेशक का कार्यकाल भी दो ही माह का बाकी है। पूरे देश में डिक्टेटरशिप का माहौल बनाया जा रहा है।

वार्ता में राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, योगराज सिंह, पूर्व एमएलसी मुश्ताक चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, ब्रह्म सिंह बालियान, सुधीर भारतीय, जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, जगपाल नेता, जिला बार संघ अध्यक्ष राजेश्वर दत्त त्यागी, ओंकार बालियान, विदित मलिक, पराग चौधरी, राहुल राणा, अभिषेक चौधरी आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed