{"_id":"5c90f519bdec2276d05c021e","slug":"chaudhary-ajit-singh-s-health-worsened-in-sabha-at-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी अजित सिंह की तबीयत बिगड़ी, मुजफ्फरनगर से वापस लौटे दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी अजित सिंह की तबीयत बिगड़ी, मुजफ्फरनगर से वापस लौटे दिल्ली
Tue, 19 Mar 2019 07:26 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 19 Mar 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
चौधरी अजित सिंह
- फोटो : अमर उजाला
रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ज्वर और गले में इंफेक्शन के कारण उन्हें श्वांस लेने में परेशानी हुई। मंगलवार शाम अजित सिंह दिल्ली लौट गए।
विज्ञापन
रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह को सोमवार रात से बुखार है। साथ ही गले में भी इंफेक्शन हो गया। मंगलवार को उनके जिले में कई कार्यक्रम प्रस्तावित थे। पहले वे बसपा के पूर्व विधायक नूरसलीम के आवास पर गए। दोपहर को महावीर चौक पर रालोद के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में पहुंचे।
विज्ञापन
इसके बाद मखियाली गांव में बैठक की। शाम को जानसठ में सभा को संबोधित करने गए। दस मिनट के भाषण के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें श्वांस लेने में परेशानी हुई। वे तुरंत ही मंच छोड़कर चल दिए। मंच पर मौजूद रालोद नेताओं ने लोगों को उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने बताया कि चौधरी अजित सिंह की बुखार और गले में इंफेक्शन के कारण तबीयत ठीक नहीं है। जानसठ की सभा में भाषण के दौरान उन्हें दो बार श्वांस लेने में परेशानी हुई। उन्होंने आयुर्वेदिक औषधि ली, तब कुछ आराम मिला। तबीयत खराब होने पर दिल्ली लौट गए है। 22 मार्च को नामांकन पत्र जमा करने के लिए वे मुजफ्फरनगर आएंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/