फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   chaudhari charan singh jayanti

जिलेभर में याद किद गए पूर्व प्रधानमंत्री चौ.चरण सिंह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
chaudhari charan singh jayanti
जिलेभर में याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीनगर। पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की जयंती पर नगर में बुधवार को विभिन्न राजनीतिक दलों और अन्य कई संगठनों द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित बस स्टैंड के सामने पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की प्रतिमा स्थल पर विभिन्न राजनीतिक पार्टी से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जहां एक तरफ पूर्व विधायक ने नए कृषि कानूनों के विरोध में मौन व्रत व उपवास रखा तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक डॉ. मंजू सिवाच के आवास के बाहर ताली और थाली बजाकर कृषि कानूनों का विरोध किया।
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल पर पहले रालोद की ओर से यज्ञ का आयोजन किया। इसमें भाजपा विधायक डॉ. मंजू सिवाच, भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल, भाजपा नेता डॉ. देवेंद्र सिवाच, रालोद नेता ललित सेन, रामभरोसे लाल मौर्य तथा सत्येंद्र तोमर आदि ने भाग लिया। इससे पूर्व सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं रालोद के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक सुदेश शर्मा ने अपने पुत्र अर्जुन शर्मा तथा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ किसान मसीहा की प्रतिमा स्थल पर तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में उपवास रखा और मौन व्रत किया। दोपहर बाद रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उपवास समाप्त कराया। बाद में पूर्व विधायक ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार उमाकांत तिवारी को सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर सतीश राठी, दीपक राठी, शाहिद प्रधान मछरी तथा पंकज शर्मा सहित सैकड़ों रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर कांग्रेस नेता सुनील शर्मा व नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैंक कॉलोनी स्थित भाजपा विधायक डॉ. मंजू सिवाच के आवास के बाहर पहुंचे और तीन कृषि कानूनों के विरोध में वहां ताली और थाली बजाई। इस संबंध में एक ज्ञापन विधायक के कार्यालय सचिव अशोक गुप्ता को सौंपा गया। इसके अलावा चौधरी चरण सिंह किसान सेवा केंद्र पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा की अध्यक्षता में एक श्रद्धांजलि सभा व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सपा के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति, तेजपाल सिंह, गजेंद्र मलिक, योगेंद्र पतला, कमलेश चौधरी, देवव्रत धामा, रणबीर दहिया, बाबा परविंदर सिंह आर्य आदि सहित तमाम गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कोराना संक्रमण के बाद होम क्वारंटीन चल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेेता पुष्पेंद्र रावत ने भी चौ. चरणसिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा भोजपुर ब्लॉक में भी पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख चौ. कृष्णवीर सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माला चढ़ाई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed