फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Charity letters given to 53 women of the group

समूह की 53 महिलाओं को दिए अधिकार पत्र

Sat, 13 Feb 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Charity letters given to 53 women of the group
शामली। ग्राम पंचायतों में बनाए गए 53 सामुदायिक शौचालय के रख रखाव के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अधिकार पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि समूह की महिलाओं ने कोरोना महामारी में फेस मास्क बनाकर कलक्ट्रेट, तहसील एवं विभिन्न चौराहों पर वितरित किए। जनपद में समूहों के उत्पादों का भी वितरण हो रहा है। समूह की महिलाएं अब बिजली बिल, राशन की दुकान, ड्राई राशन के साथ जब भी जनपद में कोई भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है उसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कहा कि सामुदायिक शौचालय के रखरखाव की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी जा रही है। इसका निर्वहन पूरी सत्य निष्ठा से करें।

डीपीआरओ आलोक शर्मा ने बताया कि 230 ग्राम पंचायतों में से 210 में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य चल रहा है। 156 ग्राम पंचायतों में कार्य पूर्ण हो चुका है। 80 शौचालयों के अधिकार पत्र पहले दिए गए थे। शुक्रवार को 53 महिलाओं को अधिकार पत्र डीएम जसजीत कौर और सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने प्रदान किए। मौके पर पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, डीसी एनआरएलएम शैलेन व्यास सभी बीडीओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed