Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chaos in birth-death certificate office, CTO angry

Meerut News: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय में अव्यवस्था, सीटीओ नाराज

Sun, 03 May 2026 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Chaos in birth-death certificate office, CTO angry
मेरठ। नगर निगम परिसर स्थित जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय में अव्यवस्था का माहौल है। शनिवार को कार्यालय प्रभारी और उनके कर्मचारियों ने इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। इसकी जानकारी लगने पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एसके गौतम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि लोग काउंटर को छोड़कर सीधे कार्यालय के अंदर घुस रहे थे। कार्यालय में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। आवेदकों की भीड़ के कारण भी स्थिति बिगड़ रही थी। यह स्थिति कर्मचारियों के लिए भी परेशानी का सबब बन रही थी। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 10 हजार से अधिक आवेदन पत्र लंबित हैं। ये सभी आवेदन एसडीएम सदर के कार्यालय में अटके हुए हैं। इस बड़ी संख्या में आवेदनों के लंबित होने से लोगों में गुस्सा है। आवेदकों ने एसडीएम और नगर निगम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय में जल्द ही सुधार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed