फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chants of 'Jai Shri Ram' echoed during the Sundarkand recitation.

Meerut News: सुंदरकांड पाठ में गूंजे श्रीराम के जयकारे

Wed, 22 Jul 2026 07:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Chants of 'Jai Shri Ram' echoed during the Sundarkand recitation.
दौराला - दौराला में आयोजित सुंदर कांड में शामिल श्रद्धालु। स्रोत : स्वयं
दौराला। कस्बा स्थित शिव मंदिर रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार देर रात बाबा खाटू श्याम कमेटी के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिविधान से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्रीराम और हनुमानजी का गुणगान किया।
विज्ञापन

आयोजन बाबा खाटू श्याम कमेटी के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता और महामंत्री सागर गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। प्रसिद्ध भजन गायक उपकार रोहेला, संजीव उर्फ माटू उपाध्याय, मोहित उपाध्याय और विनय शर्मा ने सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके बाद भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम और बजरंग बली के जयकारों से गूंज उठा। सुंदरकांड पाठ देर रात तक चलता रहा। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अंकित कश्यप, ज्योति गुप्ता, विकेश गुप्ता, बीना शर्मा, आरती चौहान, राजेश रस्तोगी, विकास गुप्ता, मंदिर समिति के अध्यक्ष अरुण शर्मा, विपेंद्र रस्तोगी, सुंदर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed