फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chants of "Jai Bajrang Bali" reverberated through Hanuman temples.

Meerut News: हनुमान मंदिरों में गूंजे बजरंग बली के जयकारे

Tue, 19 May 2026 06:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Chants of "Jai Bajrang Bali" reverberated through Hanuman temples.
- बड़े मंगलवार को हवन-पूजन के साथ हुआ भंडारों का आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बड़े मंगलवार के उपलक्ष्य में शहर के हनुमान मंदिरों में सुबह से शाम तक हवन, पूजन, हनुमान चालीसा का पाठ, सुंदरकांड के साथ ही भंडारों का आयोजन किया गया। मंदिरों में सुबह से शाम तक बजरंग बली के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी को चोला चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, सायंकाल की महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
हजारी की प्याऊ स्थित श्री खाटू श्याम बालाजी सालासर साई मंदिर में अलौकिक शृंगार किया गया। नीरज सांवरिया सूर्यमणि और अनिल गोयल ने संगीतमय सुंदरकांड की प्रस्तुति दी। भजनों के माध्यम से भी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। रवि कटारिया परिवार सहित ज्योति प्रज्ज्वलन में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने नारियल चढ़ाकर मनोकामनाएं मांगीं। मंदिर के सेवादार अनिल गोयल ने एकादशी व्रत एवं पूजन का महत्व बताया।
विज्ञापन

वेस्ट एंड रोड स्थित सिद्धपीठ संकट मोचन हनुमान श्री बालाजी एवं शनि शक्तिपीठ में हनुमान जी काे चोला चढ़ाया गया। महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर महेंद्र दास महाराज ने हवन कराया। उन्होंने कहा कि बड़े मंगल पर भगवान हनुमान की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। शाम को मंदिर में महाआरती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पीएल शर्मा रोड स्थित सिद्धपीठ दक्षिणमुखी पंचमुखी हनुमान मंदिर में बजरंग बली का शृंगार किया गया। हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पंडित कैलाश दत्त शर्मा और पंडित विवेक दत्त शर्मा ने मंत्रोच्चारण कराया। निर्बाध हनुमान चालीसा पाठ करने वाले बच्चों को चांदी फाइल वाली हनुमान चालीसा भेंट की गई। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, डॉ. कपिल अग्रवाल, जसप्रीत कपूर, गोपाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed