फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chants of 'Bam-Bam Bhole' echoed in Shiva temples; devotees performed *Jalabhishek*.

Meerut News: शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Tue, 11 Aug 2026 09:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
Chants of 'Bam-Bam Bhole' echoed in Shiva temples; devotees performed *Jalabhishek*.
- शिवरात्रि पर बारिश के बावजूद शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन

- तेज बारिश के बावजूद मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना/सरधना/दौराला/हस्तिनापुर/परीक्षितगढ़/फलावदा/बहसूमा/माछरा/मुंडाली। शहर से लेकर देहात, कस्बों व गांवों में शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंचकर जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं को जनसैलाब उमड़ा। सुबह 5:00 बजे से ही हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। हरिद्वार से यात्रा कर कांवड़ में गंगा जल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने भी मंदिराें में पहुंचकर भगवान शिव जलाभिषेक किया।
मवाना में शिवरात्रि के पावन पर्व पर सिद्धपीठ बड़ा महादेव शिव मंदिर सहित क्षेत्र के तमाम शिवालयों में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब देखने को मिला। सुबह से ही रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश भी भक्तों के अडिग विश्वास और उत्साह को डगमगा न सकी। सुबह से ही हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

सरधना के प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, धनवाली मंदिर समेत खेड़ा, रार्धना, सलावा, खिर्वा जलालपुर, मुल्हेड़ा, करनावल, सरूरपुर, रासना और रोहटा क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का पूजन भी किया। शिवरात्रि को लेकर गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर भी दिनभर कांवड़ियों की आवाजाही बनी रही। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर डाक कांवड़ की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौराला क्षेत्र के गांव मटौर में प्राचीन झारखंडेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान महादेव की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मटौर गांव की डाक कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों का स्वागत किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला और लाजपाल चौहान ने डाक कांवड़ियों को शील्ड भेंट कर सम्मानित किया।
हस्तिनापुर में शिव भक्त कांवड़ियों ने मंगलवार को पहले प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद कांवड़ियों ने पांडव टीले पर स्थित प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
बहसूमा में सिद्ध पीठ फिरोजपुर महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हरिद्वार, नीलकंठ धाम और गोमुख से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों और स्थानीय श्रद्धालुओं के बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र शिवमय हो गया। कतारें मंदिर परिसर से बाहर मेला स्थल तक पहुंच गईं। जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर के बाहर लगे मेले का आनंद लिया।
परीक्षितगढ़ क्षेत्र में आसिफाबाद के प्राचीन झारखंडी व देवी अन्नपूर्णा शिव मंदिर में दूर दराज से पहुंचे कांवड़ियों ने बाबा भोलेनाथ शिवजी का जलाभिषेक किया। नगर के गोपेश्वर, शृंगऋषि आश्रम, गांधारी तालाब, महादेव, आशेनाथ आश्रम, गुड़ मंडी, त्यागी धर्मशाला शिव मंदिरों पर शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। गांधारी सरोवर पर स्थित महाकालेश्वर शिव मंदिर पर पंडित भोले शर्मा ने भगवान आशुतोष का वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा महारुद्राभिषेक कराया गया।
फलावदा में शिवरात्रि के पावन पर्व पर कस्बे का माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आया। कस्बे के ऐतिहासिक श्री बूढ़ा शिव मंदिर में सुबह चार बजे से ही शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हरिद्वार से 251 लीटर और 301 लीटर गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों को मंदिर परिसर में सम्मानित किया गया। शहीद भगत सिंह चौक स्थित सदाशिव प्राचीन मंदिर और केनरा बैंक के सामने स्थित शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

माछरा/मुंडाली क्षेत्र के शिवालयों में शिवभक्त कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। गोमुख से पवित्र गंगाजल लेकर लौटे हसनपुर कलां निवासी मुकेश गुर्जर को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार गुर्जर ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed