फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chanting Om helps relieve stress.

Meerut News: तनाव दूर करने में मदद करता है ॐ का उच्चारण

Thu, 11 Dec 2025 07:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
Chanting Om helps relieve stress.
बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विशेष सभा का आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को मंडली शिव शक्ति अवतार संस्थान के तत्वावधान में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने वंदे मातरम गाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की उप प्रधानाचार्य सीमा गोयल ने की। मुख्य वक्ता संस्थान के पदाधिकारी प्रकाशवीर चौधरी रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में ॐ का उच्चारण बेहद कारगर है। यह तनाव, चिंता और अनिद्रा को दूर करता है। उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी ॐ के लाभ गिनाए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक ॐ का लंबा उच्चारण किया। इसके बाद संपूर्ण वंदे मातरम का सामूहिक गायन एवं अभ्यास कराया गया। प्रकाशवीर चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को 14 दिसंबर को भैसाली मैदान में आयोजित होने वाले वंदे मातरम के 150 वर्ष के उपलक्ष्य में होने वाले विशाल सामूहिक संपूर्ण वंदे मातरम् गायन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर संस्थान के कार्यकर्ता शुभम, सोहन, गोतमी, मंजू , प्रकाशवीर चौधरी, कौशल एवं राधिका मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed