फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   channel in blocked,

ये कैसा स्वच्छता सर्वेक्षण : नाले हुए चोक, घरों में भरा गंदा पानी

Tue, 07 Jan 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
channel in blocked,
ये कैसा स्वच्छता सर्वेक्षण : नाले हुए चोक, घरों में भरा गंदा पानी
विज्ञापन

मोहनपुरी नाला चोक होने से लक्ष्मी नगर क्षेत्र में भरा गंदा पानी
लोगों ने किया पार्षद के घर पर हंगामा
मेरठ। स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है, लेकिन शायद नगर निगम अफसरों को सर्वेक्षण में पिछड़ने की आदत पड़ गई। नगर निगम अफसर जनता से सर्वेक्षण में अच्छा फीडबैक देने की अपील कर रहे हैं, लेकिन शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में कोई काम नहीं कर रहे हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। नाले चोक है, जिसके चलते गंदगी सड़कों पर बह रही है। इतना ही नहीं कई इलाकों में तो नालों का गंदा पानी घरों तक में भर रहा है। रविवार रात भी नाला चोक होने के कारण लक्ष्मीनगर में सड़कों और घरों में पानी भर गया। क्षेत्रवासियों ने समस्या के समाधान के लिए पार्षद का घेराव भी किया।
सूरजकुंड क्षेत्र से गुजर रहे मोहनपुरी नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर भर रहा है। हालात यह है कि यहां की गलियां गंदे पानी का तालाब बन गई हैं। कई लोगों के घरों में भी गंदा पानी भरने की शिकायत है। नगर निगम की कार्यप्रणाली से नाराज लोगों ने पार्षद आवास के बाहर हंगामा भी किया। लोगों ने बताया कि इंदिरा चौक से सुभाष नगर होते हुए यह नाला मोहनपुरी और सूरजकुंड के बीच से गुजरता है। इस नाले पर जगह जगह अतिक्रमण हो गए हैं, जिसके कारण नाले की सफाई नहीं हो पाती और नाला चोक पड़ा है। लोगों ने बताया कि डेढ़ माह पहले भी जल निकासी बाधित होने के कारण सूरजकुंड के कई इलाकों में पानी भर गया था। उस वक्त नगर आयुक्त डॉ. अरंविंद कुमार चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा भी लिया था। आरोप है कि नगर आयुक्त ने जल्द नाले पर से अतिक्रमण हटवाकर सफाई करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन डेढ़ माह बाद भी न तो अतिक्रमण हटाया गया और न ही नाले की सफाई हो सकी है।
विज्ञापन

रविवार को भी नाले में सिल्ट जमा होने के कारण गंदा पानी वापस गलियों में पहुंच गया, जिस कारण लक्ष्मी नगर क्षेत्र में गंदा पानी भर गया। सोमवार सुबह क्षेत्र के लोगों ने पार्षद अंशुल गुप्ता के घर पहुंचकर हंगामा किया और सफाई करवाने की मांग की। हंगामा करने वालों में सोनू, गौरव, अरविंद, शगुन, बंटी प्रीति गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त कर रहे अनदेखी
पार्षद अंशुल गुप्ता का आरोप है कि नगर आयुक्त ने फिलहाल नाला सफाई होने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त जनता की समस्या की अनदेखी कर रहे हैं। डेढ़ माह पहले भी नगर आयुक्त ने सफाई का आश्वासन दिया था, लेकिन जनता आज भी परेशान है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे नगर आयुक्त के आवास पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

इसके अलावा ओडियन नाला से जुड़े क्षेत्रों में भी जलभराव हो रहा है। यहां भी नाले की सफाई न होने के कारण सिल्ट जमा हो गई है। भूमियापुल से ओडियन सिनेमा के सामने तक नाला चोक है। ऐसे में पिछले कई दिन से भूमिया पुल स्थित सैनियों वाली गली और लिसाड़ी रोड पर जलभराव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed