फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Changed young man to religion in Mujaffarnagar and pressure to marry another community girl

धर्म परिवर्तन कर बनाया बंधक, दूसरे समुदाय की लड़की से शादी करने का बनाया दबाव, थाने में हंगामा

Sat, 29 Sep 2018 08:07 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 29 Sep 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
Changed young man to religion in Mujaffarnagar and pressure to marry another community girl
निकाह

उत्तर प्रदेश में एक युवक ने दूसरे समुदाय के छह युवकों पर नशीली चाय पिलाने के बाद पांच दिनों तक बंधक बनाकर रखते हुए जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने स्टांप पेपर पर इस बाबत उसके अंगूठे व हस्ताक्षर कराने और मुस्लिम लड़की से शादी कराने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी है। युवक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने थाने पर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


यह मामल यूपी में मुजफ्फरनगर जिले का है। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर बोपाड़ा निवासी रवि पुत्र मुकेश ने शनिवार को इस संबंध में थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस को अवगत कराया कि वह करीब तीन साल से बंगलूरू में गांव के ही दूसरे समुदाय के छह युवकों के साथ हेयर ड्रेसर का काम कर रहा है। पीड़ित के अनुसार फरवरी माह में वह आरोपियों के साथ परिजनों से मिलने गांव आया था। आरोप है कि इसी दौरान वह एक दिन आरोपियों के घर गया, जहां उन्होंने उसे नशीली चाय पिला दी। होश आने पर उसने खुद को फुलत गांव के एक मदरसे में पाया, जहां उस पर धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया गया। 
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद उसे मुजफ्फरनगर ले जाया गया, जहां एक अज्ञात मकान में उसे पांच दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। यही नहीं बल्कि उस पर लगातार धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जाता रहा। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे कचहरी ले गए, जहां उससे कुछ कोरे स्टांप पेपर व कागजात पर अंगूठा लगवाने के साथ ही हस्ताक्षर भी करा लिए गए। मुजफ्फरनगर से आने के बाद वह फिर से उन्हीं युवकों के साथ बंगलूरू चला गया, जहां करीब एक माह पूर्व आरोपियों ने उसे बताया कि उसका धर्म परिवर्तन हो चुका है और अब उसका नाम आस मोहम्मद है। इस बाबत उसे धर्म परिवर्तन करने के कागजात भी दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार यह जानकारी मिलते ही वह बंगलूरू से घर लौट आया, जिसके बाद उसने शनिवार को थाने पहुंचकर धर्म परिवर्तन नहीं करने की बात कहते हुए आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद शिवसेना कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए युवक का धर्म परिवर्तन कराने वाले युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। 

इंस्पेक्टर केपीएस चाहल का कहना है कि युवक द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed