फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   change udicial area of police stations

सीजेएम ने थानों का न्याय क्षेत्र बदला

Wed, 28 Jul 2021 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
change udicial area of police stations
सीजेएम ने थानों का न्याय क्षेत्र बदला
विज्ञापन

मेरठ। जिला जज दिनेश कुमार शर्मा तृतीय के विचार विमर्श के बाद सीजेएम देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने कई थानों के न्याय क्षेत्र में फेरबदल किया गया। यह सोमवार से लागू हो गया है। सीजेएम द्वारा किए गए फेरबदल के अनुसार स्पेशल सीजेएम के न्यायालय में थाना ब्रह्मपुरी, दिल्ली गेट, सरकारी कर्मचारियों के परिवाद, सीबीसीआईडी, अनैतिक देह व्यापार अधिनियम, कीटनाशक अधिनियम वाद, एफपी एक्ट व वन विभाग सहित पूर्व में दिए गए वादों का क्षेत्राधिकार रहेगा।
वहीं एसीजेएम कोर्ट संख्या 3 के न्यायालय में किठौर और परतापुर तथा सरधना में सरूरपुर का क्षेत्र रहेगा। इसके अलावा एसीजेएम पांच के न्यायालय में थाना सिविल लाइन खरखौदा का क्षेत्राधिकार रहेगा। एसीजेएम छह के न्यायालय में थाना लालकुर्ती व परीक्षितगढ़ का क्षेत्राधिकार रहेगा। एसीजेएम कोर्ट संख्या सात के न्यायालय में थाना कोतवाली व जानी का क्षेत्राधिकार रहेगा। एसीजे सीनियर डिवीजन कोर्ट संख्या तीन के न्यायालय में थाना दौराला का संपूर्ण क्षेत्राधिकार दिया गया है।
विज्ञापन

---
देह व्यापार करने के आरोपी की जमानत खारिज
मेरठ। न्यायालय अपर जिला जज / विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम मेरठ पीएन पांडेय ने देह व्यापार करने के आरोपी सुमित चौधरी निवासी जानी खुर्द मेरठ की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजीसी क्रिमिनल विरेश कुमार त्यागी ने बताया कि महिला थाना क्षेत्राधिकारी रुपाली राय ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके एक जुलाई को फ़ोन आया कि होटल द किंग में मालिक व मैनेजर स्टाफ के साथ मिलकर ग्राहकों को लड़कियों के फोटो व्हाट्सअप पर भेज कर वेश्यावृत्ति कराते हैं। मौके पर पुलिस ने छापा मारा और आरोपी को अन्य लोगों के साथ पकड़ा। आरोपी ने कहा कि उसे झुठा फंसाया जा रहा है। सरकारी अधिवक्ता ने कड़ा विरोध किया। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनकर आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed