फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chandrayaan 3 Landing: Prayers continue for the success of Chandrayaan, People watch live broadcast

Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान-3 की सफलता से झूम उठे लोग, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दे रहे बधाई

Wed, 23 Aug 2023 07:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 23 Aug 2023 07:12 PM IST
सार

चंद्रयान-3 ने आज चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर ली है। इसे लेकर पूरा देश गौरवान्वित है। पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर के खतौली का बेटा और अवध विहार निवासी शितिशा भी इस मिशन का हिस्सा हैं। ऐसे में उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
Chandrayaan 3 Landing: Prayers continue for the success of Chandrayaan, People watch live broadcast
सहारनपुर में स्कूल में प्रार्थना व हवन करते बच्चे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अंतरिक्ष जगत में भारत ने आज इतिहास रच दिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 ने आज शाम चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर ली। वेस्ट यूपी के जिलों में खुशी का माहौल है। मुजफ्फरनगर का बेटा और एक बेटी भी इस मिशन का हिस्सा हैं। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग देखने के लिए हर कोई टीवी और मोबाइल स्क्रीन पर नजरे गड़ाए बैठा था।

विज्ञापन

 
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पश्चिमी यूपी के विभिन्न स्कूल व कॉलेज समेत कॉलोनियों में भी लोग उत्साहित हैं। इससे पहले सहारनपुर जिले के स्कूल कॉलेजों में हवन और प्रार्थना की गई। प्रशासन के निर्देश पर परिषदीय स्कूलों में भी शाम के वक्त चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए शिक्षा विभाग ने व्यापक इंतजाम किए थे। स्कूलों में बड़ी स्क्रीन और एलईडी लगाई गई थी।

विज्ञापन

Chandrayaan 3 Landing: Prayers continue for the success of Chandrayaan, People watch live broadcast
सहारनपुर में स्कूल में प्रार्थना करते बच्चे - फोटो : Amar Ujala

बारिश के मौसम के बावजूद छात्र-छात्राओं में चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लाइव प्रसारण का साक्षी बनने के लिए खासा उत्साह है। सहारनपुर के सरस्वती विहार स्कूल में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए छात्र-छात्राओं और शिक्षक गणों ने हवन कर उसमें आहुति दी। सुंदरपुर के दून प्राइड पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर डी जस्सर के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने चंद्रयान की लैंडिंग के लिए सामूहिक प्रार्थना की थी।

छुटमलपुर के एएचपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश की वजह से प्रार्थना स्तर पर तो बच्चों को जानकारी नहीं दी गई लेकिन सभी कक्षाओं में अध्यापक छात्र-छात्राओं को चंद्रयान-3 के महत्व और उसके बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। शाम के समय कॉलेज सभागार में बड़ी स्क्रीन पर चंद्रयान तीन की लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाया गया। 
 

यह भी पढ़ें :Muzaffarnagar News: चंद्रयान-3 के चांद पर उतरते ही खतौली में मन जाएगी ईद, मोहल्ले में होगा लाइव प्रसारण

Chandrayaan 3 Landing: Prayers continue for the success of Chandrayaan, People watch live broadcast
सहारनपुर में स्कूल में प्रार्थना करते बच्चे - फोटो : Amar Ujala

41 दिन में चांद तक, इतिहास रचने के बेहद करीब
-14 जुलाई 2023 को पृथ्वी से भेजा गया चंद्रयान 3 अपनी 41 दिन की यात्रा पूरी करने के बाद चंद्रमा की सतह पर आज उतारा जाएगा।
-17 अगस्त को अभियान का लैंडिंग मॉड्यूल प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हुआ था। 
-चंद्रयान  की सॉफ्ट लैंडिंग सफल रही तो भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा।
-हाल ही में रूस का लूना-25 दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के बाद नष्ट हो गया था।

विज्ञापन

Chandrayaan 3 Landing: Prayers continue for the success of Chandrayaan, People watch live broadcast
परिवार के साथ अरीब अहमद, फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली क्षेत्र के मोहल्ला मिट्ठू लाल निवासी अरीब अहमद श्रीहरिकोटा में इसरो के इंजीनियर सेक्शन में वैज्ञानिक हैं। उनके सेक्शन में ही चंद्रयान-3 की जांच हुई थी। अरीब के मामा असद फारूखी बताते हैं कि परिवार को बस उस एक पल का इंतजार है। चंद्रयान का चांद पर उतरना हमारे लिए सबसे बड़ी बात होगी। पिता काजी महताब जिया बेहद उत्साहित हैं।

अरीब के पिता काजी महताब जिया बताते हैं कि उनके घर में टीवी नहीं है। मोहल्ले के बच्चों ने लाइव प्रसारण देखने का इंतजाम किया है। पूरे मोहल्ले के लोगों ने एक साथ बैठकर यह प्रसारण देखा।

Chandrayaan 3 Landing: Prayers continue for the success of Chandrayaan, People watch live broadcast
शितीशा पिता के साथ - फोटो : Amar Ujala
शितीशा की टीम ने बनाया चंद्रयान-3 का लैंडर
मुजफ्फरनगर शहर के अवध विहार निवासी जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला की बेटी शितीशा भी चंद्रयान-3 का हिस्सा रहीं। इसरो में 2017 से कार्यरत शितीशा चंद्रयान-2 और गगनयान मिशन की इलेक्ट्रॉनिक्स विशेषज्ञ टीम में रहीं है। उनकी टीम ने लैंडर का निर्माण किया। 

जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा की छात्रा रहीं शितीशा ने मदन मोहन मालवीय कॉलेज गोरखपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। पिता शरद वाजपेई जिला ग्राम्य  विकास अभिकरण में बतौर प्रोग्रामर कार्यरत हैं। बहन श्रेयसी वाजपेई एयर अॅथारिटी ऑफ इंडिया में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के पद पर कार्यरत हैं।

Chandrayaan 3 Landing: Prayers continue for the success of Chandrayaan, People watch live broadcast
हवन करते बड़ौत के लोग - फोटो : Amar Ujala
बड़ौत के पंचवटी मंदिर में पुजारी व अन्य लोगों ने चंद्रयान -3 की सफल लैंडिग के लिए हवन में आहुतियां डालकर प्रार्थना की।

Chandrayaan 3 Landing: Prayers continue for the success of Chandrayaan, People watch live broadcast
स्कूल में प्रार्थना व हवन करते बच्चे - फोटो : Amar Ujala

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूजा-अर्चना, दुआओं का दौर शुरू
बडौत में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए जनपद में पूजा-अर्चना का दौर जारी है। जहां स्कूलों में सुबह एसेम्बली के समय बच्चों ने भगवान से प्रार्थना की। वहीं मन्दिर में भी पूजा-अर्चना और दुआओं का दौर शुरू हो गया।

मिशन मून की सफलता के लिए बड़ौत के पंचवटी मन्दिर, पंचमुखी मन्दिर में पूजा अर्चना शुरू हुई। पंचवटी मन्दिर के पुरोहित कुंदन भारद्वाज के निर्देशन में मंत्रोच्चार कर भगवान से प्रार्थना की गई कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो। इसके लिए भगवान आशुतोष और चन्द्रदेव भगवान से प्रार्थना की गई। पुरोहित कुंदन भारद्वाज का कहना था कि यह पूरे देश और दुनिया के लिए ऐतिहासिक पल होने वाला है।

उधर वनस्थली पब्लिक स्कूल, चौधरी केहर सिंह पब्लिक स्कूल, लार्ड महावीरा स्कूल, जेपी पब्लिक स्कूल, श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज स्कूल, कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल सहित अन्य स्कूलों में भी छात्र- छात्राओं ने स्कूल परिसर में स्थित मंदिरों में भगवान के सामने हाथ जोड़कर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की प्रार्थना की। स्कूल संचालकों का कहना है कि यह मिशन जरूर सफल होगा।

Chandrayaan 3 Landing: Prayers continue for the success of Chandrayaan, People watch live broadcast
मेरठ में अरदास करते सिख समाज के लोग - फोटो : Amar Ujala

चंद्रयान-3 की सही सलामत लैंडिंग के लिए मेरठ में गुरुद्वारा थापर नगर में  सिख समाज के लोगों ने अरदास की।

चंद्रयान-3 की लैंडिंग लाइव देखेंगे छात्र  
बिजनौर में चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग को लाइव देखने के लिए परिषदीय स्कूलों के छात्राओं में भी उत्साह है। मौसम खराब होने के कारण आज स्कूलों की छुट्टी है। स्कूल बंद होने और लगातार बारिश होने के चलते छात्रों को गांव में ही एक स्थान पर एकत्र कर प्रसारण दिखाने की तैयारी में शिक्षक जुटे हुए हैं। छात्रों के साथ गांव के बड़े और बुजुर्गों में भी चंद्रयान-3 को लैंडिंग करते देखने की उत्सुकता बढ़ गई ।

छात्रों और ग्रामीणों को मोबाइल व टीवी के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। शिक्षक गुलशन गुप्ता का कहना है कि उन्होंने बच्चों को चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बारे में बताया है। और लैंडिंग होने की प्रक्रिया को भी विस्तार से बताया। उस समय का सभी को समय को इंतजार है।

उधर कादमपुर जसवंत उर्फ तीबड़ी स्थित प्राइमरी विद्यालय की शिक्षिका संजू राणा ने बताया कि छात्रों को उनके यहां मोबाइल पर चंद्रयान-3 लैंडिंग दिखाने की व्यवस्था कर दी गई है। शिक्षक जयदीप मलिक का कहना है यह चंद्रयान-3 लैंडिंग दिखाने का कार्यक्रम अच्छा है। मौसम खराब के कारण स्कूलों में शिक्षण कार्य बंद रहा। घर पर बच्चों को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed