फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Eid will be celebrated in Khatauli as soon as Chandrayaan-3 lands on the moon

Muzaffarnagar News: चंद्रयान-3 के चांद पर उतरते ही खतौली में मन जाएगी ईद, मोहल्ले में होगा लाइव प्रसारण

Wed, 23 Aug 2023 10:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 23 Aug 2023 10:21 AM IST
सार

चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने का देश के साथ साथ मुजफ्फरनगर के खतौली को बेसब्री से इंतजार है। दरअसल कस्बे के मोहल्ला मिट्ठूलाल निवासी अबीर अहमद अभियान का हिस्सा है।

विज्ञापन
Eid will be celebrated in Khatauli as soon as Chandrayaan-3 lands on the moon
परिवार के साथ अरीब अहमद, फाइल फोटो

विस्तार

चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने का देश को बेसब्री से इंतजार है। श्रीहरिकोटा में इसरो के वैज्ञानिक मुजफ्फरनगर के खतौली में अरीब अहमद के घर पर भी पल-पल दुआओं में गुजर रहा है। चांद पर तिरंगा लहराते ही खतौली में दिवाली और ईद जैसी खुशियां छा जाएंगी। लोग बेहद उत्साहित हैं।

विज्ञापन


मोहल्ला मिट्ठू लाल निवासी अरीब अहमद श्रीहरिकोटा में इसरो के इंजीनियर सेक्शन में वैज्ञानिक हैं। उनके सेक्शन में ही चंद्रयान-3 की जांच हुई थी। अरीब के मामा असद फारूखी बताते हैं कि परिवार को बस उस एक पल का इंतजार है। चंद्रयान का चांद पर उतरना हमारे लिए सबसे बड़ी बात होगी। पिता काजी महताब जिया बेहद उत्साहित हैं।

विज्ञापन

इस तरह अरीब को मिली कामयाबी
वर्ष 2021 से अरीब इसरो में नौकरी कर रहे हैं। गोल्डन हार्ट एकेडमी से पढ़ाई करने के बाद भारतीय खाद्य निगम में नौकरी की और यहीं रहते हुए दूसरी नौकरी की तैयारी की। यहीं से इसरो में चयन हुआ था।

घर में टीवी नहीं, मोहल्ले में होगा लाइव प्रसारण
अरीब के पिता काजी महताब जिया बताते हैं कि उनके घर में टीवी नहीं है। मोहल्ले के बच्चों ने लाइव प्रसारण देखने का इंतजाम किया है। पूरा मोहल्ला एक साथ बैठकर यह प्रसारण देखेगा।

अरीब बोला, जैसे परीक्षा का आएगा नतीजा
मंगलवार को श्रीहरिकोटा से अरीब ने अपने पिता से मोबाइल पर बातचीत की। उसने कहा कि बस उस पल का इंतजार है। ऐसा लग रहा है कि जैसे मेरी परीक्षा का कोई नतीजा आने वाला है। उम्मीद और रोमांच में सब डूबे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed