फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chandrashekhar said- Jitendra's death and harassment issue will be raised in Parliament, said this about PM

Baghpat: सांसद चंद्रशेखर बोले-संसद में उठेगा जितेंद्र की मौत और उत्पीड़न का मुद्दा, पीएम को लेकर कही ये बात

Sat, 04 Jan 2025 11:20 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 04 Jan 2025 11:20 AM IST
सार

नगीना सांसद चंद्रशेखर ने बागपत के पट्टी धंधान पहुंचकर जितेंद्र के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंन जितेंद्र के मुद्दे को संसद में उठाने की बात कही। वहीं पीएम के दरगाह पर चादर चढ़ाने को लेकर भी बात की।

विज्ञापन
Chandrashekhar said- Jitendra's death and harassment issue will be raised in Parliament, said this about PM
आसपा प्रमुख चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजाद समाज पार्टी के संस्थापक और नगीना सांसद चंद्रशेखर ने बागपत पहुंचकर खेकड़ा कस्बे की पट्टी धंधान के रविदास मंदिर में जितेंद्र के परिजनों से मुलाकात कर उनको सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि जितेंद्र की मौत और उसके परिवार के उत्पीड़न का मुद्दा संसद में उठाया जाएगा। उन्होंने मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि वर्ष 2021 में जो सिलसिला जितेंद्र के परिवार के साथ शुरू हुआ, वह अभी जारी है। जितेंद्र अपने परिवार के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ता रहा, लेकिन इंसाफ नहीं मिला। इससे थककर जितेंद्र ने आत्मघाती कदम उठाया। इससे समाज में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


जितेंद्र अगर एक बार भी मुझसे मिल लेता तो वह आत्महत्या नहीं करता। दोबारा विवेचना के आदेश पहले ही जारी कर दिए जाते तो जितेंद्र की जान बच जाती। उसकी मौत होने से परिवार की बेटी की शादी भी टालनी पड़ी। कहा कि प्रदेश और देश में अनुसूचित जाति के लोगों का शोषण किया जा रहा है, उन्हें सुनवाई के लिए ऐसे कदम उठाने पड़ रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के दरगाह पर चादर भेजने का विरोध घर का मामला
सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर भेजने पर हिंदू संगठनों ने जिस तरह से विरोध जताया है, वह उनका घर का मामला है। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी और नशाखोरी गांव-गांव फैल रही है।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री आवास के नीचे शिवलिंग होने के बयान पर उन्होंने कहा कि इसका पता खुद अखिलेश को ज्यादा होगा, क्योंकि वह पांच साल आवास में रह चुके हैं। अनुसूचित जाति के लोगों को न्याय नहीं मिलने पर सड़कों पर जाम लगाकर कलक्ट्रेट का घेराव भी करेंगे।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: वेस्ट यूपी में छाया घना कोहरा, मुजफ्फरनगर में मिनी बस पलटने से हादसा, महिला की माैत 

सांकरौद प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
सांकरौद गांव में पहुंचे सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि सांकरौद गांव में अनुसूचित जाति के परिवार पर हमला करने के कई आरोपी फरार है और पीड़ित परिवार गांव छोड़कर बाहर रहने को मजबूर है। इस मामले में उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पुलिस अफसरों से वार्ता कर फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने पुलिस अफसरों से अनुसूचित जाति के लोगों को जारी शस्त्र लाइसेंस की जानकारी भी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed