फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: वेस्ट यूपी में छाया घना कोहरा, मुजफ्फरनगर में मिनी बस पलटने से हादसा, महिला की माैत

Sat, 04 Jan 2025 02:38 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 04 Jan 2025 02:38 PM IST
खास बातें

मुजफ्फरनगर में आज सुबह एक सड़क हादसे में एक महिला की माैत हो गई। बताया गया कि मिनी बस में सवार परिवार परिजन की अस्थियां हरिद्वार विसर्जन करने जा रहा था। इसी दाैरान हादसा हो गया। पढ़ें खास खबरें।

विज्ञापन
West UP News Live: Dense fog in West UP, accident due to overturning of mini bus in Muzaffarnagar, woman dies
मेरठ में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:36 PM, 04-Jan-2025
शामली के कांधला थाना क्षेत्र के कांधला देहात सलेमपुर मार्ग पर पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लगने से हजारो का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के साथ पानी डालकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी अबुबकर नामक व्यक्ति नगर की सीमा से सटीक कांधला देहात के सलेमपुर मार्ग पर अनार बनाने की फैक्ट्री को संचालित करता है। शनिवार को फैक्ट्री के मजदूर छुट्टी रखकर जरूरी कार्य से बाहर गए हुए थे। अचानक बैंड फैक्ट्री के भीतर रखें अनार के पटाखे में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई।

पटाखा फैक्टरी में धमाकों के साथ लगी आग के बाद आसपास के ग्रामीणों में भी हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने फैक्ट्री संचालक के साथ पुलिस को मामले की सूचना देकर मौके पर बुला लिया। ग्रामीणों की मदद से आग पर पानी डालकर काबू पाया गया लेकिन पटाखे में लगी आग से पटाखा फैक्ट्री संचालक को हजारों रुपए का नुकसान हो गया।

हालांकि आग में किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस टीम ने भी मौके पर जाकर मामले की जांच पड़ताल करते हुए फैक्ट्री में लगी आग के कारणों की जानकारी ली। बहराल पुलिस मौके पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
02:05 PM, 04-Jan-2025
मेरठ जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में 48 करोड़ 15 लाख ₹20000 का 2024,25 पुनरीक्षित और 2025 का 52 करोड़ 67 लाख का मूल बजट पास हो गया। जिला पंचायत सदस्यों ने स्टेशन डॉक्टर अंबेडकर आदि  महापुरुषों के नाम पर अपने के प्रस्ताव रखे गए। बोर्ड बैठक में अधिकारियों की कम उपस्थिति के चलते हैं अगली बोर्ड बैठक 20 जनवरी को बुलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
02:05 PM, 04-Jan-2025

नाबालिग छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

खतौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक स्कूल छोडने के बहाने छात्रा को बाइक पर बैठा कर ले गया था।
गांव निवासी कक्षा 11 की छात्रा को उसका पिता विद्यालय छोड़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान एक युवक बाइक लेकर वहां पहुंच गया तथा छात्रा को स्कूल छोड़ने की बात कही, जिस पर छात्रा के पिता बेटी के युवक के साथ भेज दिया।

युवक छात्रा को लेकर चला गया। आरोप है कि युवक ने उसे नशीला पदार्थ पिला कर अपने एक साथी के साथ मिलकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने घर पहुंच कर परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी।

परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे तथा पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया है। पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
11:04 AM, 04-Jan-2025

वेस्ट यूपी में सर्दी से नहीं राहत

नए साल से शुरू हुई सर्दी के चलते लोग घरों में कैद हैं। शुक्रवार की सुबह सीजन में पहली बार घना कोहरा दिखाई दिया, जिसका दोपहर तक असर दिखा। दिल्ली देहरादून हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। चालकों को लाइट जलाकर निकलना पड़ा। अभी 48 घंटे तक मौसम विशेषज्ञों ने अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्र में ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। चार-पांच दिन से कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। घरों में कैद लोग हीटर, अलाव आदि का सहारा ले रहे हैं। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी सर्दी ऐसे ही रहेगी। कोहरे का असर दिखाई देगा। पहाड़ी क्षेत्रों में फिर बारिश होने के आसार है, जिसका असर मैदानी क्षेत्र में भी साफ दिखाई देगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी और रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

दूषित होने लगी हवा ठंड के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार एक्यूआई 97 में दर्ज किया गया, जो शुक्रवार को बढ़कर 222 के स्तर पर पहुंच गया। मेरठ के अलावा आसपास जिलों में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा। गंगानगर में 215, जयभीमनगर में 167, पल्लवपुरम 288, दिल्ली रोड 270, बेगमपुल 259 एक्यूआई दर्ज किया गया।
10:19 AM, 04-Jan-2025

West UP News Live: वेस्ट यूपी में छाया घना कोहरा, मुजफ्फरनगर में मिनी बस पलटने से हादसा, महिला की माैत

मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहे के पास एक दर्दनाक हादसे में महिला की माैत हो गई जबकि तीन घायल हुए हैं। बताया गया कि करनाल से एक परिजन की अस्थियां लेकर हरिद्वार विसर्जन करने जा रहे लोगो की मिनी बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। रामपुर तिराहे पर हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य परिजन घायल हो गए।

पानीपत के अंसल टाउन निवासी मोनिका के चाचा वेदप्रकाश का निधन हो गया था। उनकी अस्थियां हरिद्वार गंगा में विसर्जन करने के लिए मोनिका व उनके परिजन करनाल के राजीवपुरम निवासी कृष्ण कुमार, नेहा, राजरानी व अन्य परिजन मिनी बस में सवार होकर जा रहे थे। रामपुर तिराहे के पास डिवाइडर से उनकी मिनी बस टकरा गई। इस हादसे में मोनिका की मौत हो गई तथा नेहा, राजरानी व कृष्ण कुमार को मामूली चोट आई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed