Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chandrashekhar Azad Targets BJP and Jayant Chaudhary During Baghpat Visit, Demands Rs 600 Sugarcane Price

सियासत: सांसद चंद्रशेखर बोले-जयंत थोड़ी समझदारी दिखाते तो भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाता

Tue, 10 Nov 2026 04:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 10 Nov 2026 04:16 PM IST
सार

बागपत के टीकरी पहुंचे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने जयंत चौधरी पर टिप्पणी की। उन्होंने गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने और पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने की मांग उठाई।

विज्ञापन
Chandrashekhar Azad Targets BJP and Jayant Chaudhary During Baghpat Visit, Demands Rs 600 Sugarcane Price
सांसद चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगीना से आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार को बागपत के टीकरी कस्बे पहुंचे। यहां उन्होंने एक कार्यकर्ता के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने भाजपा को रोकने के लिए विपक्षी गठबंधन के साथ आने की तैयारी की बात कही। जयंत चौधरी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ''जयंत थोड़ी समझदारी दिखाते तो भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाता।''

विज्ञापन


भाजपा को रोकने के लिए गठबंधन को थे तैयार
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए वह गठबंधन के साथ हर तरह से तैयार थे। जयंत चौधरी को लेकर उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने थोड़ी समझदारी दिखाई होती तो चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो सकता था। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी मुस्लिमों के मुद्दों को लेकर भी चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: मेडा में किसानों का धरना नौवें दिन भी जारी, एसपी सिटी ने दी कार्रवाई की चेतावन

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गन्ने का भाव 600 रुपये करने की मांग
सांसद ने किसानों के मुद्दे उठाते हुए गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने की मांग भी उठाई।

पंचायत चुनाव को लेकर योगी सरकार पर निशाना
चंद्रशेखर आजाद ने पंचायत चुनाव नहीं कराए जाने को लेकर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद सरकार पंचायत चुनाव नहीं करा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार डंडे के दम पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed