फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chandrasekhar Ravan illness worsened in jail, referred to Meerut

जेल में बिगड़ी 'रावण' की तबीयत, मेरठ के लिए रेफर

Wed, 08 Nov 2017 12:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 08 Nov 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
Chandrasekhar Ravan illness worsened in jail, referred to Meerut
भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर रावण

रासुका में निरुद्ध सहारनपुर हिंसा के आरोपी भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण को पेट में दर्द की शिकायत पर मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया है। कुछ दिन पूर्व जिला अस्पताल में भी रावण को भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन


सहारनपुर हिंसा के आरोपी भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण को चार दिन पूर्व ही रासुका में निरुद्ध किया गया था। मंगलवार को रावण ने जेल में पेट दर्द की शिकायत की जिस पर रावण को अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन इसे गंभीर बीमारी मानते हुए चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को मेरठ मेडिकल में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि रावण का वहां पर सिटी स्कैन कराया जा रहा है। रावण ने कुछ दिन पूर्व भी जेल अधिकारियों से पेट दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद उसे पहले जेल अस्पताल में ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वह पूरे दिन भर्ती रहा। उसका पूरा चेकअप किया गया। लेकिन उसकी तबीयत ठीक नहीं हुई। 
विज्ञापन


पढ़ें : 'रावण' ने पेशी के बाद कहा, रासुका से नहीं लगता डर

विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर में सिटी स्कैन नहीं होता

Chandrasekhar Ravan illness worsened in jail, referred to Meerut
चंद्रशेखर उर्फ रावण

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉक्टर वीरेश शर्मा का कहना है कि चंद्रशेखर उर्फ रावण को पेट दर्द की लगातार शिकायत थी। चिकित्सकों ने सिटी स्कैन कराने के लिए कहा था। सहारनपुर के जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में सिटी स्कैन की सुविधा नहीं है। इसलिए मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया गया है। रात तक सिटी स्कैन हो गया तो रात को ही वापस लाया जाएगा। अन्यथा सुबह सिटी स्कैन कराकर वापस लाया जाएगा। 

सहारनपुर में पेट दर्द का इलाज नहीं 
जिले में पेट दर्द का उपचार नहीं हो पा रहा है। चंद्रशेखर उर्फ रावण ने सिर्फ पेट दर्द की पहले भी शिकायत की थी। जिसके चलते उसे पहले जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह से शाम तक जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती रहा। हृदय रोग यूनिट ने भी गंभीरता दिखाते हुए पूरी तरह जांच की और कुछ दवा देकर भेज दिया। मंगलवार को फिर पेट में दर्द की शिकायत हुई तो मेरठ मेडिकल में उपचार के लिए भेज दिया गया। कहा गया कि यहां पर सुविधा उपलब्ध नहीं है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed