फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chandigarh salesman Salman comes to Meerut and steals.

Meerut News: मेरठ में आकर चोरी करता है चंडीगढ़ का सेल्समैन सलमान

Wed, 17 Dec 2025 03:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 03:18 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh salesman Salman comes to Meerut and steals.
दुकान में चोरी करने के आरोप में पुलिस द्वारा पकडे गए चोर। (स्त्रोत पुलिस) मवाना।
मेरठ। मवाना पुलिस और स्वॉट टीम ने दुकानों में कुंबल करके चोरी करने वाले लावड़ खटीक मोहल्ला निवासी रिजवान, लावड़ मनिहारों वाली गली निवासी सलमान को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि सलमान चंडीगढ़ में एक बर्तन की दुकान पर सेल्समेन का काम करता था। महीने में एक बार मेरठ आकर चोरी करता है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, चाकू, घटना में प्रयोग की गई बाइक, दो अन्य बाइक और 900 रुपये बरामद किए है।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी शाहरुख निवासी लावड़ की तलाश जारी है। वह मूल रुप से गाजियाबाद लोनी का निवासी है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस लाइन में एसपी देहात अभिजीत कुुमार ने बताया कि कल्याण सिंह मोहल्ला निवासी अशोक कुमार ने मवाना थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि तीन दिसंबर की रात चोरों ने सुभाष चौक के पास सुभाष बुक डिपो, अग्रवाल साइकिल स्टोर और न्यू जैन मिष्ठान भंडार की दुकानों में छत के रास्ते घुसकर दुकान से नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। सीसीटीवी के माध्यम से जांच की गई तो आरोपियों की पहचान रिजवान, सलमान और शाहरुख के रुप में हुई। मवाना पुलिस और स्वॉट टीम ने मुखबिर की सूचना पर मील बाईपास के पास से रिजवान और सलमान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से रामपुरी चाकू मिला। एसपी देहात के अनुसार आरोपी बहसूमा, दौराला समेत आठ से ज्यादा दुकानों में चोरी कर चुके हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

छत से रास्ता होने वाली दुकानों को बनाते हैं निशाना

एसपी देहात ने बताया कि आरोपी उन दुकानों को निशाना बनाते थे जिनमें छत के रास्ते दुकान में जाने का रास्ता होता था या कमजोर होती थी। उनकी दीवार तोड़कर कुंबल करके चोरी करते थे। डेढ़ महीने में आठ से ज्यादा दुकानों में चोरी कर चुके है। आज तक यह कभी पकड़े नहीं गए। एसपी देहात ने बताया कि चोरी के बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article