फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   chandigarh ki tarj par karege mahanagar kaa vikaas

चंडीगढ़ की तर्ज पर करेंगे महानगर का विकास : महापौर  

Mon, 25 Dec 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
chandigarh ki tarj par karege mahanagar kaa vikaas
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ की नवनिर्वाचित मेयर सुनीता वर्मा एवं पूर्व विधायक योगेश वर्मा का पल्लवपुरम फेज एक स्थित सप्त ऋषि पार्क में पल्लवपुरम रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित समारोह में सम्मान किया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सदस्यों ने पल्लवपुरम क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को महापौर के समक्ष रखा और उनके निस्तारण कराने के लिए मांगपत्र भी सौंपा। इस पर महापौर सुनीता वर्मा ने कहा कि वह पल्लवपुरम में रहती हैं। इसलिए यहां रुके कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि महानगर में चंडीगढ़ की तर्ज पर विकास कराया जाएगा। सर्वसमाज को साथ लेकर महानगर के विकास को आगे बढ़ाया जाएगा। ऐसा करके महानगर की जनता का कर्ज उतारा जाएगा। पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि जब वह विधायक थे तो उन्होंने हस्तिनापुर क्षेत्र में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य कराए। अब उनकी पत्नी महापौर बनी हैं तो पूरे महानगर में विकास कार्य होंगे। हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगे। एसोसिएशन के सदस्यों ने मेयर एवं पूर्व विधायक का सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान राजपूत महासभा के अध्यक्ष अध्यक्ष सोमवीर सिंह राघव के सहयोग से पूर्व विधायक और महापौर ने गरीब एवं निर्धन बेसहारा लोगों को कंबल वितरित किए। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके सिंह, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, एके शर्मा, केपी डिमरी, एमके गुप्ता, एनके मलिक, पवन वर्मा पूर्व प्रमुख राजन वर्मा, शमीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed